जमुई में धारदार हथियार से वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या, पति साथ घर में थी मृतका
जमुई में एक वृद्ध महिला की हत्या के बाद लोग दहशत में आ गए हैं। वह अपने पति के साथ झोपड़ीनुमा घर में रहती थी। पुत्र मद्रास में था।
जमुई, जेएनएन। जमुई में एक वृद्ध महिला की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। चार संतान की मां, अपने पति के साथ बहियार में बने झोपड़ीनुमा घर में रहती थी। इसी दौरान गुरुवार की देर रात उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद लोग और स्वजन दहशत में आ गए हैं। घटना की सूचना मृतका के पुत्र को दे गई है।
जानकारी के अनुसार, जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के मलयपुर नाई टोला में एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार की देर रात थी। हत्या में अपराधियों ने धारदार हथियार का प्रयोग किया है। पुलिस वहां पहुंच चुकी है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास के लेागों से पूछताछ की। वहीं, मृतका के पति और स्वजनों से भी पुलिस घटना की जानकारी ले रही है। मलयपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
वृद्ध महिला बसंत देवी बहियार में बने झोपड़ीनुमा घर में रहती थी। वह साथ उनका पति जागो मंडल भी था। मृतक वृद्ध महिला को तीन बेटी और एक बेटा है। बेटियों की शादी हो गई है। सभी बेटियां अपने-अपने ससुराल में रहती है। मृतक का पुत्र संजय मंडल दिव्यांग है। वह मद्रास में काम करता है। संजय मंडल की पत्नी अपने बच्चे के साथ मलयपुर में ही रहतीं हैं। मलयपुर में मृतका का एक पुराना घर है।