Move to Jagran APP

बांका में वृद्धा की पीट-पीट कर हत्या, सिंचाई को लेकर हुआ था विवाद

बांका में धान की फसल की सिंचाई करने के विवाद में एक वृद्ध की हत्‍या कर दी गई। घटना के बाद रजौन के नरीपा में तनाव है। दोनों पक्ष के लोग तनाव में हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2020 05:23 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2020 05:23 PM (IST)
बांका में वृद्धा की पीट-पीट कर हत्या, सिंचाई को लेकर हुआ था विवाद
बांका में वृद्धा की पीट-पीट कर हत्या, सिंचाई को लेकर हुआ था विवाद

बांका, जेएनएन। रजौन थाना क्षेत्र के नरीपा गांव में गुरुवार को धान फसल पटवन विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। इस क्रम में पिटाई से जख्मी वृद्धा मंजुला उर्फ शांति देवी की मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नीरज तिवारी घटनास्थल पर पहुंचकर महिला को पीएचसी लाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मु.कलीम शाह अहमद ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में मृतका के पुत्र ने पांच को आरोपित किया है।

loksabha election banner

इस बाबत मृतका के पुत्र प्रमोद रजक ने पुलिस से बताया कि बुधवार की रात में वह धान फसल की सिंचाई  कर रहा था। इसी क्रम में बगलगीर  उमेश रजक को लगा कि उसके समरर्सिबल से पानी लेकर धान की सिंचाई किया है। जब प्रमोद ने कहा कि पानी कठौन बहियार से पानी लाकर पटवन किया है। तभी विवाद बढ़ गया।  इसी क्रम में गुरुवार की दोपहर उसकी मां बीमार चाचा को पड़ोस में ही देखने जा रही थी। तभी उसकी मां के साथ मारपीट की गई। जिससे उसकी मौत हो गई। इधर, मृतका के पुत्र ने इस मामले में उमेश रजक, उसके नाती आशीष कुमार, पुत्र अरुण रजक, विभीषण रजक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को देखने के बाद कहीं भी जख्म का निशान नहीं मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का पता चलेगा। घटना से रजक टोले सहित पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृतका अपने पीछे पति उपेंद्र रजक, दो पुत्र प्रमोद एवं सुधांशु रजक तथा पुत्री मीरा देवी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।

करंगा बहियार में अज्ञात महिला की हत्या,  शव बरामद

बदमाशों ने एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को  धनकुंड थाना क्षेत्र के करंगा बहियार में फेंक दिया। गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए बहियार निकले तो खेत के मेढ़ पर गेबेवियन से बंधी महिला के शव को देखा गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में पहुंची पुलिस ने शव की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से संपर्क किया। पर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। धनकुंड थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि स्टॉल से गला दबा कर महिला( 35)  की हत्या गई है।  बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना स्थल धनकुंड और सन्हौला सीमा से सटे होने के कारण पुलिस एक घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। जांच में घटना स्थल धनकुंड सीमा क्षेत्र ही निकला। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान को लेकर  24 घंटे तक रखा जाएगा। पहनावा से महिला किसी संभ्रांत परिवार की लगती है। महिला के पैर से पायल बरामद हुआ है। चर्चा है कि किसी दूसरे जगह महिला की हत्या कर लाश को उक्त स्थान पर फेंक दिया है। जिस जगह लाश मिली है। उधर का इलाका सुनसान पड़ता है। पुलिस के अनुसार दूसरी जगह हत्या बुधवार की रात वहां पर आकर फेंक दिया होगा। वैसे, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.