विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब 16 जनवरी तक करा सकते है डाक जीवन बीमा, इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ

By Abhishek KumarEdited By:
Published: Thu, 14 Jan 2021 04:46 PM (IST)

अब अप डाक जीवन बीमा का लाभ 16 जनवरी तक ले सकेंगे। डाक जीवन बीमा के लिए चार जनवरी से ...और पढ़ें

अब अप डाक जीवन बीमा का लाभ 16 जनवरी तक ले सकेंगे।
अब अप डाक जीवन बीमा का लाभ 16 जनवरी तक ले सकेंगे।

जागरण संवाददाता, बांका। डाक विभाग द्वारा डाक जीवन बीमा,ग्रामीण डाक जीवन बीमा की तिथि को बढ़ाकर 16 जनवरी कर दिया गया है। डाक विभाग द्वारा अधिक से अधिक लोगों को डाक जीवन बीमा से जोडऩे के लिए चार जनवरी से 12 जनवरी तक जिले में विशेष अभियान चलाया गया था। अब इसे बढ़ाकर 16 जनवरी कर दी गई है। इससे ज्‍यादा से ज्‍यादा इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। साथ ही डाक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लोगों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं। 

सहायक डाक अधीक्षक नीरज कुमार चौधरी ने बताया कि डाक विभाग द्वारा 1884 से ही डाक जीवन बीमा चल रहा है। इसमें बोनस अधिक और प्रीमियम कम है। वहीं, इसमें लाभुक प्रति माह अपना प्रीमियम जमा कर सकते हैं। यह सुविधा अन्य किसी कंपनी में नहीं दी जाती है। इसके साथ ही हम लाभुकों को बांड के साथ पासबुक भी दी जाती है। इससे लाभुक अपने पासबुक के माध्यम से अपनी जमा राशि देख सकते हैं। पर अन्य कंपनियों द्वारा केवल बांड दिया जाता है। इसमें लाभुकों पांच साल के बाद 50 फीसद लोन की सुविधा दी जाती है।

दस दिनों में चार सौ लोगों ने कराया डाक जीवन बीमा

सहायक डाक अधीक्षक ने बताया कि चार जनवरी से 13 जनवरी के बीच जिले के लगभग चार सौ लोगों ने अपना डाक जीवन बीमा का लाभ लिया है। वहीं जिले में एक हजार लोगों को जोडऩे का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य प्राप्त नहीं होने के कारण इस अभियान को बढ़ा दिया गया है। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों इससे जुड़कर इसका लाभ ले सके। इसमें बीमाधारक घर बैठे प्रीमियम भुगतान या परिपक्वता राशि का प्रस्ताव में वर्णित खाता में स्थानांतरण की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। सभी सुविधा पुरी तरह से डिजिटल है। उन्होंने लोगों को इसका लाभ लेने की अपील की है।