Move to Jagran APP

'अब तो मैडम बड़की अफसर बन गईं'

मैडम ने एक दिन सोशल मीडिया के जरिये एक पत्र फ्लैश किया। सरकार की चिट्ठी थी। उसमें मैडम को एक विभाग की मीडिया प्रभारी बना दिया गया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 17 Jun 2019 12:47 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jun 2019 04:43 PM (IST)
'अब तो मैडम बड़की अफसर बन गईं'
'अब तो मैडम बड़की अफसर बन गईं'

भागलपुर [संजय]। शहर में एक मैडम प्रवासी पक्षी की तरह आई। कुछ समय तक शहर में रहीं। दो निजी कंपनियों में अफसर रहीं फिर अचानक चुपके से फिर अपने शहर को निकल गई। मैडम के शहर से चले जाने के बाद सभी ने मान लिया अब मैडम का अध्याय समाप्त। पर मैडम ने बड़ी चतुराई से सभी विरोधियों को चित्त कर दिया।

loksabha election banner

मैडम ने एक दिन सोशल मीडिया के जरिये एक पत्र फ्लैश किया। सरकार की चिट्ठी थी। उसमें मैडम को एक विभाग की मीडिया प्रभारी बना दिया गया। कल तक जो यह मान रहे थे कि मैडम का शहर से नाता खत्म हो गया। वह चकरा गए। आखिर चकराने की वजह क्या थी? यह जानना भी जरूर हो गया। पता चला कि मैडम इस शहर को यूं ही छोड़कर नहीं गई थी। उन्हें कुछ लोगों ने इतना तंग कर दिया कि वह शहर को ही छोड़कर निकल लीं। कुछ जानने वाले कहते हैं कि शहर की एक महिला नेत्री से मैडम का पंगा हो गया था। पंगा इस कदर की मैडम को शहर छोड़कर जाना पड़ा। पर मैडम भी कम नहीं।

उन्होंने शहर से जाते ही अपना कद इतना बढ़ा लिया कि सरकार ने मैडम को एक विभाग का मीडिया प्रभारी बना दिया। संयोग ही है महिला नेत्री को जिस विभाग से रोज काम है मैडम को भी उसी विभाग की राज्य स्तर पर मीडिया प्रभारी बना दिया गया है। जब से मैडम ने यह पद धारण किया है उसके बाद उनकी गतिविधियां शहर में बढऩे लगी है। अब तो यह कहा जाने लगा है मैडम का जिन लोगों से पंगा था उससे बदला जरूर लेंगी। खैर, यह तो वक्त बताएगा मैडम का क्या रूख होगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.