युवा लोजपा, युवा रालोसपा, जदयू सहकारिता प्रकोष्ठ व राजद दलित प्रकोष्ठ के विभिन्न पदों पर कार्यकर्ता मनोनीत
जिले की कई राजनीतिक पार्टियों ने विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं का मनोनयन कर लिया है। वरीय पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ताओं के मिलकर कार्यकर्ताओं का चयन किया गया।
भागलपुर, जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न पार्टियां लगातार अपनी सांगठनिक मजबूती में लगी हुई है। पार्टियों का जनाधार बढ़ाने, इसमें कार्यकर्ताओं को जोड़ने और लोगों के बीच जागरूकता फैलाने व अपना पक्ष रखने कार्यकर्ता लगे हुए हैं। कार्यकर्ताओं के मनोनयन पर संबंधित पार्टी पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
युवा लोजपा के अध्यक्ष बने सौरभ
युवा लोजपा के जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहलगांव प्रखंड युवा लोजपा अध्यक्ष पद पर एकचारी के चकराजू गांववासी सौरभ कुमार ङ्क्षसह को मनोनित किया है। जिलाध्यक्ष ने प्रखंड कमेटी गठन कर पार्टी संगठन को मजबूत करने, पार्टी के सिद्धांतों का पालन करने और चुनाव की तैयारी में लग जाने की बात कही है। कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के लोजपा प्रत्याशी रहे निरज मंडल ने सैरभ को दायित्व सौंपे जाने पर खुशी प्रकट की है।
रालोसपा के युवा जिलाध्यक्ष बने प्रशांत
नवगछिया। रालोसपा के युवा जिलाध्यक्ष पद पर प्रशांत को मनोनित किया गया है। जय नंदन को नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। मौके पर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव मृणाल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बादल कुमार आदि मौजूद थे। पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
आनंद बने जदयू सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रवक्ता
बिहार प्रदेश जदयू सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पप्पू सिंह निषाद ने भागलपुर के साहेबगंज निवासी डॉ. आनंद कुमार को बिहार सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश का प्रवक्ता मनोनीत किया है। अध्यक्ष ने विश्वास जताया है कि आनंद संगठन के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करेंगे और अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।
राजद दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने महादेव
भागलपुर। महादेव प्रसाद को राजद दलित प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, माधो हरि को प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया है। महानगर अध्यक्ष मु. सलाहउद्दीन ने बताया कि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार साधु की अनुशंसा पर उन्हें दायित्व दिया गया है। मनोनयन पर जिला युवा राजद के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, मु. रहमत अली, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मु. एजाज अंसारी, मुकेश यादव, पप्पू अली, संजय रजक ने बधाई दी।