निशिकांत-राजेश विवाद : भाजपा के लोजपा प्रत्याशी डिप्टी मेयर राजेश वर्मा पर मानहानि का केस
निशिकांत-राजेश विवाद लोजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा के विरुद्ध कोतवाली थाने में सुलोचना पांडेय ने दर्ज करायी रिपोर्ट। राजेश वर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक ऑडियो पोस्ट किया है। जिसमें निशिकांत दुबे की तस्वीर के साथ ऑडियो पोस्ट किया है। कई दिनों से विवाद चल रहा है।
भागलपुर, जेएनएन। लोजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा के विरुद्ध कोतवाली थाने में सुलोचना पांडेय के लिखित बयान पर मानहानि का केस दर्ज किया गया है। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने सुलोचना की तरफ से दिये लिखित आवेदन पर केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की तरफ ने सुलोचना पांडेय ने थाने में मानहानि का केस दर्ज कराया है। केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
क्या है मामला
लोजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक ऑडियो पोस्ट किया है। जिसमें निशिकांत दुबे की तस्वीर साझा करते हुए ऑडियो पोस्ट किया है। जारी ऑडियो में सांसद निशिकांत दुबे को राजेश वर्मा का नाम लेकर कहा है कि हम शाहनवाज हुसैन और अश्विनी चौबे नहीं हैं। हम जीते या हारे बहुत खतरनाक आदमी है। हम बर्बाद कर देंगे। खुलेआम कहिए माफी मांगे। नहीं तो पहले हम पकड़ कर पीटेंगे। क्या है? सोना-चांदी बेचने वाला नेतागिरी...। उस पोस्ट की जानकारी मिलते ही सांसद ने डीएम, एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सांसद ने स्वीकार किया है कि वह ऑडियो उनका ही है। लेकिन वह उनके लोकसभा चुनाव के समय का है। तब राजेश वर्मा उनके चुनाव में उनके खिलाफ पर्चा बांट रहे थे। उन्हें हराने का प्रयास कर रहे थे। तब डॉ. नीतीश कुमार दुबे ने वह ऑडियो ने राजेश वर्मा को उपलब्ध कराया है। सांसद ने इसे ओछी मानसिकता बताया है। उधर लोजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने कहा कि वह चुनाव मैदान में हैं। उन्हें और उनके परिवार को जिस तरह सत्ता और बाहुबल का इस्तेमाल कर परेशान किया जा रहा है। इसका जवाब जनता देगी। कायदे से केस हमें करना चाहिए। धमकी हमें दी गई लेकिन मैने फैसला जनता पर छोड़ दिया है। जनता न्याय करेगी। इस तरह खुलेआम बर्बाद करने की धमकी देने वाले सांसद तीन दिनों से शहर में क्या कर रहे हैं लोग सब जान रहे हैं।