Move to Jagran APP

NIFT 2022 : नित्‍या, प्रियांशु, मोना व रितिका हुए सफल, प्रेरणादायी है सफलता की अद्भुत कहानी

NIFT 2022 Entrance Exam Result भागलपुर के कई छात्र-छात्राओं ने निफ्ट प्रवेश परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। नित्‍या सृष्टि को ऑल इंडिया कैटोगिरी 90 सी रैंक मिला। शिक्षक अ‍गस्टिन कारापल्‍ली ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं में कुछ विशेष प्रतिभाएं होती है जिसे निखारने की जरुरत है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 10:59 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 05:49 PM (IST)
NIFT 2022 : नित्‍या, प्रियांशु, मोना व रितिका हुए सफल, प्रेरणादायी है सफलता की अद्भुत कहानी
NIFT 2022 Entrance Exam Result : सफल हुए छात्राओं के साथ अ‍गस्टिन कारापल्‍ली।

ऑनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। NIFT 2022 Entrance Exam Result : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नॉलॉजी ने निफ्ट 2022 (NIFT 2022) प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। भागलपुर के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। नित्‍या सृष्टि को ऑल इंडिया कैटोगिरी 90 सी रैंक मिला है। प्रियांशु को 180 सी, मोना सिंह को 320 सी, रितिका राज को 509 सी, फारिया शमीम को 736 सी, सिमरन आनंद को 827 सी, आशी को 869 सी, अनुष्‍का कश्‍यप 981 सी, पल्‍लवी लहेरी को 1497 सी, निकिता को 1825 सी, इश्किा राज को 1993 सी रैंक मिला। इन सभी सफल छात्र-छात्राओं ने बताया कि इन्‍होंने अ‍गस्टिन कारापल्‍ली (Augustine Karapalli) के पास जाकर शिक्षा ग्रहण की। बेहतर मागदर्शन और सही गाइडलाइन के कारण इन छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है। सभी ने शिक्षक अ‍गस्टिन कारापल्‍ली को धन्‍यवाद दिया है।

loksabha election banner

अ‍गस्टिन कारापल्‍ली (Augustine Karapalli) ने कहा कि सभी बच्‍चों में कुछ ना कुछ विशेषताएं होती है। अभिभावक और शिक्षकों को चाहिए बच्‍चों को रूचि के अनुसार पढ़ने दें। उन्‍हें समझें, बच्‍चों का कद्र करें। नियमित पाठ्यक्रम के अलावा भी कई और विधाएं हैं, जिसमें बेहतर किया जा सकता है। उन्‍होंने सभी को खासकर बच्‍चों को वॉक द टॉक (Walk the Talk) पुस्‍तक पढ़ने की सलाह दी। इस पुस्‍तक में बच्‍चों की प्रतिभा को कैसे निखारें इसकी जानकारी है। अ‍गस्टिन कारापल्‍ली ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। अभी सफल बच्‍चों की दो बार काउंसिलिंग होगी। इसके बाद संबंधित संस्‍थानों में प्रवेश मिलेगा। यहां बता दें कि अ‍गस्टिन कारापल्‍ली माउंट असीसी स्‍कूल रानीतलाब भागलपुर (Mount Assisi School Ranitalab Bhagalpur) के वरीय शिक्षक हैं। मूलत: केरल के रहने वाले हैं।

नित्‍या सृष्टि ने कहा कि उन्‍हें नि‍फ्ट में कैटोगिरी 90 सी रैंक मिला है। इससे वे काफी खुश हैं। उन्‍होंने आनंदराम ढांढनियां सरस्‍वती विद्या मंदिर भागलपुर से 10वीं तक की पढ़ाई की। मारवाड़ी महाविद्यालय से 12वीं किया। अभी बीएन कॉलेज भागलपुर से स्‍नातक कर रहीं हैं। उन्‍होंने अ‍गस्टिन कारापल्‍ली ने निफ्ट में प्रवेश पाने के लिए पढ़ाई की थी। वे काजीचक भागलपुर की रहने वाली हैं। पवन कुमार गुप्‍त और करुणा गुप्‍ता की पुत्री नित्‍या सृष्टि काफी मेधावी छात्रा हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.