एनजीओ कर्मी की हो गिरफ्तारी : अख्तरूल ईमान
बिशनपुर हाट में पिछले दिनों सुनियोजित ढंग से सांप्रदायिकता की आग भड़काने की कोशिश की गई।
किशनंगज : बिशनपुर हाट में पिछले दिनों सुनियोजित ढंग से सांप्रदायिकता की आग भड़काने की कोशिश की गई। जिसमें एनजीओ कर्मी शिवानी शर्मा सहित उनके सार्थियों ने हर संभव प्रयास किया कि यहां तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाए। और वे लोग अपने मकसद में कामयाब भी रहे। बावजूद इस घटना के मुख्य आरोपी और उसके साथियों को थाना से ही जमानत मिल गई। क्षेत्र के लोगों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है। जिसके कारण इस मवेशी हाट में इतना बड़ा बवाल हुआ, उसे किस ग्राउंड पर रिहा कर दिया गया। यह उच्च स्तरीय जांच का विषय है। सोमवार को एआइएमआइएम प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक अख्तरूल ईमान ने चूड़ीपट्टी स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता कर एनजीओ कर्मी की गिरफ्तारी की मांग की।
मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि एनजीओ कर्मी शिवानी शर्मा को बिशनपुर हाट में उत्पात मचाने के लिए पुलिस बल कैसे मुहैया करवाया गया। कौन-कौन सफेद पोश उनके संपर्क में रहे हैं। उन सब गतिविधियों की जांच अवश्य होनी चाहिए। किशनगंज से जाने के बाद भी शिवानी शर्मा एक वीडियो जारी कर की है। जिसमें कई जगह अपशब्द का प्रयोग किया गया है। ऐसा प्रतीत होता होता है कि जिले में शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने का प्रयास करने की लगातार कोशिश की जा रही है। फिर भी पुलिस प्रशासन चुप बैठी है, जो निहायत ही ¨चता का विषय है। प्रशासन को चाहिए कि निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी पर रोक लगाएं और घटना के मुख्य आरोपी शिवानी शर्मा और उनके साथियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्यायसंगत कानूनी कार्रवाई की जाए। ताकि क्षेत्र में तनाव और भय का महौल नहीं बने और लोग शांति से हाट बाजार जाकर अपने दिनचर्या के कार्य पूर्ण कर सके।