Move to Jagran APP

मुंगेर पहुंचीं नई डीएम, कहा- विधि व्यवस्था को सामान्य बनाना होगी पहली प्राथमिकता

मुंगेर में बवाल के बाद वहां पर नए डीएम और एसपी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। नई डीएम रचना पाटिल ने कहा कि विधि व्यवस्था को सामान्य बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 11:48 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 11:48 PM (IST)
मुंगेर पहुंचीं नई डीएम, कहा- विधि व्यवस्था को सामान्य बनाना होगी पहली प्राथमिकता
मुंगेर की नई डीएम रचना पाटिल और एसपी एम सिंह ढिल्लो

मुंगेर, जेएनएन। पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त डीएम रचना पाटिल ने कहा कि जिला में विधि व्यवस्था बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। मुंगेर ऐतिहासिक जिला है। अभी जो स्थिति है, उसे अविलंब सामन्य बनाया जाएगा। शांति व्यवस्था बनाए रखना मेरी लिए चुनौती होगी। मुंगेर के लोगों से मेरी अपील है कि वे किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं दें। मैं हर क्षण लोगों की सेवा करने के लिए तैयार हूं। टीम भावना के साथ जिला प्रशासन काम करेगी। मुंगेर की जनता से मेरी अपील है कि वे संयम बरतें। हमेशा संवाद बनाए रखें। कभी भी जिला प्रशासन और आम लोगों में काम्यूनिकेशन गैप नहीं होगा। यह मैं भरोसा दिलाती हूं।

loksabha election banner

असमाजिक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसपी

पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी एम सिंह ढिल्लो ने कहा कि जिला में विधि व्यवस्था को सामान्य बनाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। यह शहर सभी का है। इसलिए शहर में शांति बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग दें। पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय बनाया जाएगा। निश्चित रूप से सभी पक्षों की बात सूनी जाएगी। वहीं, आम लोग अफवाह पर ध्यान नहीं दें। असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। आम लोग भी असमाजिक तत्वों के बहकावे में नहीं आएं। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी।

लोगों के गुस्सा का अंदाजा नहीं लगा सका जिला प्रशासन

गुरुवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर दिखा। जिला प्रशासन लोगों के अंदर उबल रहे गुस्सा का अंदाजा तक नहीं लगा सकी। यही कारण था कि आक्रोशित भीड़ एक एक कर सभी थाने को अपने गुस्सा का शिकार बनाने पर आमदा दिखी। अनुराग की मौत और श्रद्धालुओं पर पुलिस द्वारा निर्मम तरीके से किए गए लाठीचार्ज की घटना के बाद सभी लोग दोषी पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लेकिन, दो दिनों तक पुलिस प्रशासन ने दोषी पुलिस कर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों का गुस्सा जब फूट पड़ा, तब आनन फानन में डीएम राजेश मीणा और एसपी लिपि सिंह ने दो थानेदार को लाइन हाजिर करने की घोषणा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.