Move to Jagran APP

डेंगू ने बढ़ा दी मच्छरदानी की डिमांड

शहर में डेंगू का कहर जारी है। एडिज मच्छर से बचने के लिए लोग दिन में भी मच्छरदानी लगा रहे हैं। इसका असर मच्छरदानी के बाजार पर भी पड़ा है। पिछले दो महीने में करीब आठ लाख रुपये की मच्छरदानी की बिक्री हुई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 07:31 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 06:10 AM (IST)
डेंगू ने बढ़ा दी मच्छरदानी की डिमांड
डेंगू ने बढ़ा दी मच्छरदानी की डिमांड

भागलपुर। शहर में डेंगू का कहर जारी है। एडिज मच्छर से बचने के लिए लोग दिन में भी मच्छरदानी लगा रहे हैं। इसका असर मच्छरदानी के बाजार पर भी पड़ा है। पिछले दो महीने में करीब आठ लाख रुपये की मच्छरदानी की बिक्री हुई है।

loksabha election banner

दरअसल, शहर कई वार्डो में डेंगू का प्रकोप है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार पटना के बाद डेंगू पीड़ितों की संख्या भागलपुर में सबसे ज्यादा है। यहां डेंगू मरीजों की संख्या सौ के पार पहुंच गया है। सूती और प्लास्टिक की मच्छरदानी बाजार में उपलब्ध

बाजार में कई तरह की मच्छरदानी उपलब्ध है। सूती और प्लास्टिक दोनों तरह की मच्छरदानी बाजार में उपलब्ध है। खलीफाबाग, कलाली रोड, हडिया पट्टी, सुजागंज सहित शहर की अन्य दुकानों में प्लास्टिक के धागे से तैयार फोल्डिग मच्छरदानी की खूब बिक्री हो रही है। अलग-अलग साइज और डिजायन में मच्छरदानी बाजारों में मौजूद हैं। दो से तीन सौ के रेंज में मिल जाता है सिंगल

मच्छरदानी के विक्रेता राहुल जजोदिया, रोशन झुनझुनवाला ने बताया कि मच्छरदानी की बिक्री तो पूरे साल होती है, लेकिन इन दिनों अचानक मांग बढ़ गई है। सिंगल बेड मच्छरदानी की कीमत 200 से 300 रुपये है। वहीं, डबल बेड मच्छरदानी की कीमत 400 से 600 रुपये है। पिछले दो महीने के अंदर जिले में आठ लाख रुपये के आसपास मच्छरदानी की बिक्री हुई है। इन उत्पादों की मांग भी बढ़ी

मच्छरों से बचाव के लिए स्प्रे, क्वायल, क्रीम आदि की मांग 30 फीसदी तक बढ़ गई है। ये उत्पाद जनरल स्टोर में भी उपलब्ध हैं। फ्लाई कीट, मच्छर अगरबत्ती या धूप छड़ी की भी खूब मांग हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.