एमपी में मिलेगी भाजपा को सफलता, बिहार में एनडीए में नहीं है कोई मतभेद
आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी। देश की जनता एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री चुनेंगे। जानिए पूर्व सांसद शाहनवाज हुसैन ने क्या कहा।
भागलपुर (जेएनएन)। केंद्रीय चुनाव समिति ने गुरुवार को मध्य प्रदेश सहित मिजोरम, तेलंगाना में भाजपा के उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए। चुनाव समिति के सदस्य सह पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मध्य प्रदेश के चुनाव में भाजपा को सफलता मिलेगी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह थे।
भागलपुर के पूर्व सांसद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। विश्व में भारत का मान बढ़ा है। देश आज चारों तरफ सुरक्षित है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी। देश की जनता एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री चुनेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए में कोई मतभेद नहीं है। बिहार में भी एनडीए अटूट है। सभी साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और बिहार में सभी 40 सीटों एनडीए को मिलेगी।
उमा भारती आज आएंगी
केंद्रीय स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री उमा भारती शुक्रवार को राजधानी एक्सप्रेस से नवगछिया आएंगी। उमा नवगछिया से सड़क मार्ग से गोड्डा जाएंगी। जिला प्रशासन ने सुरक्षा की व्यवस्था की है।