नवगछिया से गुजरने वाली आम्रपाली व अवध असम डायवर्ट! गोरखपुर-बस्ती रूट पर नहीं जाएंगी ट्रेनें, अयोध्या होकर चलेंगी
Navgachia Katihar Train Route Diverted: गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 9 अक्टूबर से नवगछिया से गुजरने वाली ...और पढ़ें

Navgachia Katihar Train Route Diverted: गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग से ब्लॉक! कटिहार-बरौनी रूट की प्रमुख ट्रेनें डायवर्ट, अयोध्या कैंट होकर चलेंगी
HighLights
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण मार्ग परिवर्तन।
आम्रपाली, अवध असम एक्सप्रेस अब छपरा-वाराणसी-अयोध्या कैंट होकर चलेंगी।
यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए NTES ऐप पर स्थिति जांचने की सलाह।
संवाद सूत्र, नवगछिया (भागलपुर)। Navgachia Katihar Train Route Diverted: पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत गोरखपुर एवं गोंडा रेलखंड पर तकनीकी उन्नयन और सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जा रहा है। स्वामीनारायण छपिया, मसकनवा, लखपतनगर और मनकापुर स्टेशनों के मध्य ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कमिशनिंग को लेकर 10 एवं 11 अक्टूबर को ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है।
इस कारण कटिहार-बरौनी रेलखंड से होकर गुजरने वाली और नवगछिया स्टेशन पर रुकने वाली कई महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन मार्ग में बदलाव (डायवर्जन) किया गया है।
पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन से कई प्रमुख स्टेशनों पर इनका ठहराव अस्थायी रूप से निलंबित रहेगा। यात्रा पर निकलने से पहले यात्री परिवर्तित रूट की जानकारी अवश्य ले लें।
छपरा-वाराणसी-अयोध्या होकर चलेंगी आम्रपाली और अवध असम
सीपीआरओ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कटिहार से 9 अक्टूबर को अमृतसर के लिए प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस अपने नियमित मार्ग गोरखपुर-बस्ती के बजाय छपरा, वाराणसी, अयोध्या कैंट और बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी सीवान, मैरवा, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा और करनाल जंक्शन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें व प्रभावित ठहराव
15707 कटिहार - अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस (09 अक्टूबर):
परिवर्तित मार्ग: छपरा - वाराणसी - अयोध्या कैंट - बाराबंकी।
यहां नहीं रुकेगी: सीवान, मैरवा, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा एवं करनाल।
15909 डिब्रूगढ़ - लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस (09 अक्टूबर):
परिवर्तित मार्ग: छपरा - वाराणसी - अयोध्या कैंट - बाराबंकी।
यहां नहीं रुकेगी: एकमा, सीवान, मैरवा, भटनी, भाटपार रानी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर एवं गोंडा।
15949 डिब्रूगढ़ - गोमती नगर एक्सप्रेस (09 अक्टूबर):
परिवर्तित मार्ग: छपरा - वाराणसी - अयोध्या कैंट - बाराबंकी।
यहां नहीं रुकेगी: सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती एवं मनकापुर।
15654 जम्मूतवी - गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस (09 अक्टूबर):
परिवर्तित मार्ग: गोंडा - बढ़नी - गोरखपुर के रास्ते।
यहां नहीं रुकेगी: बभनान एवं बस्ती स्टेशन।
15903 डिब्रूगढ़ - चंडीगढ़ एक्सप्रेस (09 अक्टूबर):
परिवर्तित मार्ग: गोरखपुर - बढ़नी - गोंडा के रास्ते।
यहां नहीं रुकेगी: बस्ती स्टेशन।
इसी प्रकार डिब्रूगढ़ से 9 अक्टूबर को खुलने वाली गाड़ी संख्या 15909 अवध असम एक्सप्रेस भी छपरा, वाराणसी, अयोध्या कैंट और बाराबंकी होकर गुजरेगी। यह ट्रेन एकमा, सीवान, मैरवा, भटनी, भाटपार रानी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर और गोंडा स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। वहीं गाड़ी संख्या 15949 डिब्रूगढ़-गोमती नगर एक्सप्रेस भी 9 अक्टूबर को इसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी और सीवान, देवरिया, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती व मनकापुर स्टेशनों पर सेवा नहीं दे सकेगी।
अमरनाथ और चंडीगढ़ एक्सप्रेस बढ़नी होकर दौड़ेंगी
रूट डायवर्जन के तहत 9 अक्टूबर को जम्मूतवी से गुवाहाटी के लिए रवाना होने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस को गोंडा, बढ़नी और गोरखपुर के रास्ते संचालित किया जाएगा। इस बदलाव के चलते अमरनाथ एक्सप्रेस बभनान और बस्ती स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
इसके अलावा डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या 15903 एक्सप्रेस को भी गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा रेलखंड के रास्ते चलाया जाएगा, जिसके कारण इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नहीं होगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए पूछताछ नंबर 139 अथवा एनटीईएस (NTES) ऐप पर गाड़ियों की ताजा रनिंग स्थिति देखकर ही यात्रा शुरू करने की सलाह दी है।
