विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर के नवगछिया जीरोमाइल में बनेगा हाईटेक टोल प्लाजा! SH-58 पर खर्च होंगे 12.79 करोड़, वाहनों से कटेगा टैक्स

Published: Tue, 15 Sep 2026 08:28 AM (IST)

Naugachia Zero Mile Toll Plaza SH 58: नवगछिया-भटगामा-उदाकिशुनगंज स्टेट हाइवे-58 पर वाहनों से यूजर फी वसूली के लिए नवगछिया जीरोमाइल ...और पढ़ें

Naugachia Zero Mile Toll Plaza SH 58: नवगछिया जीरोमाइल में बनेगा आधुनिक टोल प्लाजा; SH-58 पर 12.79 करोड़ से निर्माण, सालाना ₹11.31 करोड़ वसूली का लक्ष्य

Naugachia Zero Mile Toll Plaza SH 58: नवगछिया जीरोमाइल में बनेगा आधुनिक टोल प्लाजा; SH-58 पर 12.79 करोड़ से निर्माण, सालाना ₹11.31 करोड़ वसूली का लक्ष्य

HighLights

  1. नवगछिया जीरोमाइल पर एसएच-58 के लिए टोल प्लाजा बनेगा।

  2. परियोजना पर 12.79 करोड़ रुपये खर्च होंगे, हाईटेक ईटीसी सिस्टम।

  3. सालाना 11.31 करोड़ रुपये यूजर फी वसूली का लक्ष्य।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Naugachia Zero Mile Toll Plaza SH 58:नवगछिया-भटगामा-उदाकिशुनगंज स्टेट हाइवे-58 (SH-58) से आवागमन करने वाले वाहन चालकों के लिए अहम खबर है। इस मार्ग पर अब वाहनों से यूजर फी (टोल टैक्स) वसूली की प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए नवगछिया जीरोमाइल में एक अत्याधुनिक टोल प्लाजा का निर्माण कराया जाएगा।

बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (BSRDCL) ने टोल प्लाजा के निर्माण, सिविल कार्य और हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) सिस्टम की स्थापना के लिए आधिकारिक निविदा (टेंडर) जारी कर दी है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर कुल 12.79 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

परियोजना के तहत टोल प्लाजा के आवश्यक सिविल ढांचे के निर्माण के साथ-साथ फास्टैग और अन्य डिजिटल माध्यमों से निर्बाध टैक्स वसूली के लिए इलेक्ट्रॉनिक सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर स्थापित किए जाएंगे। एजेंसी को इसके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी संभालनी होगी।

  • नवगछिया-भटगामा-उदाकिशुनगंज स्टेट हाइवे-58 के लिए नवगछिया जीरोमाइल पर स्थापित होगा आधुनिक टोल प्लाजा

  • टोल प्लाजा के सिविल कार्य, इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) सिस्टम, सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर पर खर्च होंगे ₹12.79 करोड़

  • बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (BSRDCL) ने जारी की निविदा; निर्माण पूरा करने के लिए 3 महीने की डेडलाइन

  • वाहनों से टैक्स वसूली के लिए अलग से चुनी जाएगी एजेंसी; सालाना ₹11.31 करोड़ यूजर फी कलेक्शन का लक्ष्य निर्धारित

कारपोरेशन ने निर्माण से लेकर सिस्टम को पूर्णतः क्रियाशील बनाने के लिए मात्र तीन महीने की समय सीमा निर्धारित की है। चयनित एजेंसी को इस तय अवधि के भीतर सभी काम पूरे करने होंगे। इस निर्माण कार्य की तकनीकी व वित्तीय निविदा 28 सितंबर को खोली जाएगी।

यूजर फी वसूली के लिए अलग एजेंसी का होगा चयन

टोल प्लाजा के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही बीएसआरडीसीएल ने वाहनों से यूजर फी वसूलने की तैयारी भी तेज कर दी है। टोल टैक्स कलेक्शन के लिए अलग से एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए जारी निविदा 6 अक्टूबर को खोली जाएगी और इच्छुक एजेंसियां 6 अक्टूबर तक बोली प्रक्रिया में भाग ले सकेंगी। चयनित एजेंसी को टोल प्लाजा पर टोल टैक्स संग्रहण का अधिकार मिलेगा, जो निर्धारित नियमों और मानकों के अनुसार राशि वसूल कर कारपोरेशन को हस्तांतरित करेगी।

टोल प्लाजा से सालाना 11.31 करोड़ रुपये कलेक्शन का लक्ष्य

बीएसआरडीसीएल ने नवगछिया जीरोमाइल टोल प्लाजा से वार्षिक संभावित संग्रहण (एनुअल पोटेंशियल कलेक्शन - एपीसी) का वित्तीय लक्ष्य भी तय कर दिया है। यह राशि 11 करोड़ 31 लाख रुपये सालाना निर्धारित की गई है। इसका सीधा अर्थ यह है कि यूजर फी वसूलने वाली एजेंसी को सालभर में वाहनों से लगभग 11.31 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्र कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत कारपोरेशन में जमा करना होगा।

टोल प्लाजा बनकर तैयार होने और संचालन शुरू होते ही स्टेट हाइवे-58 से गुजरने वाले हल्के, मध्यम और भारी व्यावसायिक वाहनों से निर्धारित दरों पर यूजर फी की वसूली शुरू कर दी जाएगी।