Move to Jagran APP

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नाथनगर विधानसभा उपचुनाव आज

नाथनगर विधानसभा उपचुनाव 21 अक्टूबर सोमवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान शुरू होने के 90 मिनट पूर्व मॉक पोल होगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 01:50 AM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 06:25 AM (IST)
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नाथनगर विधानसभा उपचुनाव आज
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नाथनगर विधानसभा उपचुनाव आज

भागलपुर। नाथनगर विधानसभा उपचुनाव 21 अक्टूबर सोमवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान शुरू होने के 90 मिनट पूर्व मॉक पोल होगा।

loksabha election banner

चुनाव को लेकर 187 भवनों में 307 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव में तीन लाख 16 हजार 723 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 67 हजार 812 और महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 48 हजार 897 है। तृतीय वर्ग के 14 वोटर हैं। दिव्याग मतदाता 1696 हैं। सेवा मतदाता पुरुष 693, महिला 33 हैं। मतदान के लिए सभी मतदान केंद्र पर ईवीएम बीयू 307, सीयू 307 और वीवी पैट 307 के अलावा सुरक्षित बीयू 112, सीयू 114, वीवी पैट 94 उपलब्ध करा दिया गया है। सुरक्षित ईवीएम और वीवी पैट सेक्टर ऑफिसर को दिया गया है। रविवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज में मतदान कर्मियों के बीच ईवीएम और वीवी पैट का वितरण किया गया। मतदान केंद्र संख्या 255 कन्या मध्य विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र सबौर के कमरा नंबर एक को सखी मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां सभी मतदान कर्मी महिला रहेंगी। मतदान केंद्र संख्या 202 कोलाखुर्द, जगदीशपुर को पीडब्ल्यूडी मतदान केंद्र बनाया गया है। 17 दिव्यांग मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। 12 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग, नौ मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी और 95 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। निष्पक्ष चुनाव के लिए 15 सौ सुरक्षा बलों को लगाया गया है। 54 भवन पर बीएमपी के जवान तैनात रहेंगे। लाइन लगाने का काम होमगार्ड के जवान करेंगे। मोटर साइकिल से भी जवान गश्ती करेंगे। नाथनगर और सबौर इलाके में नदियों में पेट्रोलिंग होगी। सवैतनिक अवकाश घोषित

नाथनगर विधानसभा उपचुनाव को लेकर डीएम प्रणव कुमार ने नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में सवैतनिक अवकाश घोषित किया है। विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या अन्य संस्थान में नियोजित व्यक्ति जो क्षेत्र के मतदाता हैं, उनका सवैतनिक अवकाश मंजूर किया जाएगा। इनके भाग्य का होगा फैसला

राबिया खातुन : राष्ट्रीय जनता दल

लक्ष्मीकांत मंडल : जनता दल यूनाइटेड

सुधीर शर्मा : कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया

अजय कुमार राय : हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा सेक्युलर

डॉली मंडल : वंचित समाज पार्टी

दयाराम मंडल : भारतीय दलित पार्टी

रंजन कुमार सिंह : राष्ट्रीय समता पार्टी सेक्युलर

अभय कुमार : निर्दलीय

अशोक कुमार : निर्दलीय

जय करण पासवान : निर्दलीय

पवन कुमार साह : निर्दलीय

बीरबल कुमार : निर्दलीय

मनजर आलम : निर्दलीय

राजू यादव : निर्दलीय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.