विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में नाबालिग लड़की को घरवालों ने शादीशुदा प्रेमी के साथ पकड़ा, पत्नी बोली- वो इसके चक्कर में बर्बाद हो गए

Published: Mon, 11 May 2026 08:46 PM (IST)

भागलपुर के नाथनगर में एक पति को लेकर नाबालिग लड़की और गर्भवती महिला के बीच सड़क पर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।

बिहार में नाबालिग लड़की को घरवालों ने शादीशुदा प्रेमी के साथ पकड़ा (AI Generated Image)

बिहार में नाबालिग लड़की को घरवालों ने शादीशुदा प्रेमी के साथ पकड़ा (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, नाथनगर (भागलपुर)। चंपापुल के पास सोमवार की दोपहर एक पति को लेकर एक नाबालिग लड़की और एक गर्भवती महिला में जमकर हाई वॉल्टेज ड्रामा हुआ। गर्भवती महिला ने अपने पति को एक नाबालिग युवती के साथ ऑटो में जाते पकड़ लिया।

उसके बाद दोनों के बीच सड़क पर ही नोकझोंक शुरू हो गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने पर एक व्यक्ति ने गर्भवती महिला को अपना पति बताया और दूसरी नाबालिग लड़की को गर्लफ्रेंड।

इधर, सप्ताह दिन से लापता नाबालिग लड़की के स्वजनों को भी जानकारी हो गई। जिसके बाद वे लोग अकबरनगर थाना क्षेत्र से पहुंचे और नाबालिग के अपहरण करने वाले व्यक्ति की जमकर धुनाई कर दी।

इसी बीच कुछ स्थानीय लोगों ने सबको रोका और सभी को पुलिस के हवाले करने ल निर्णय लिया। जिसके बाद लोग थाने पहुंचे और पूरी आपबीती परिवार वालों ने नाथनगर थाने में बताया।

वहीं, नाथनगर थाने में नाबालिग बच्ची के पिता और चाचा ने अपने बच्ची के अपहरण का केस अकबरनगर में दर्ज कराने की बात बताई। जिसके बाद नाथनगर पुलिस ने अकबरनगर थाने में मामले की जानकारी दी और वहां से पुलिस बल को बुलाया। इ

धर, गर्भवती महिला ने बताया कि वो इसके पति है, लेकिन नाबालिग लड़की के चक्कर में पड़कर वे बर्बाद हो गए हैं। वह आठ महीने की प्रेग्नेंट है।

मामले पर नाथनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि अकबरनगर थाने का मामला था वहां की पुलिस आकर अपहृत लड़की और लड़के की अपने साथ लेकर चली गई। मामले पर अकबरनगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि नाबालिग की बरामदगी अभियुक्त युवक के साथ कर ली गई है।

यह भी पढ़ें- बिहार में शर्मनाक घटना: किशोर के सिर पर फेरा उस्तरा, फिर जबरन मांग में भरवाया सिंदूर; SP बोले- एक्शन लेंगे

यह भी पढ़ें- कटिहार स्टेशन पर RPF जवान ने चलती ट्रेन से गिरती महिला को बचाया, बड़ा हादसा टला