Move to Jagran APP

नाथनगर विधानसभा : चार बार विधायक रहीं सुधा श्रीवास्तव, कई पार्टियों के टिकट पर जीते थे चुनचुन यादव

Nathnagar Assembly भागलपुर जिले का नाथनगर विधानसभा में सबसे अधिक बार सुधा श्रीवास्‍तव ने प्रतिनिधित्‍व किया था। उनके निधन के बाद भी जदयू की यहां से जदयू की जीत होती रही है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 08:06 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 08:06 AM (IST)
नाथनगर विधानसभा : चार बार विधायक रहीं सुधा श्रीवास्तव, कई पार्टियों के टिकट पर जीते थे चुनचुन यादव
नाथनगर विधानसभा : चार बार विधायक रहीं सुधा श्रीवास्तव, कई पार्टियों के टिकट पर जीते थे चुनचुन यादव

भागलपुर, जेएनएन। नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक बार सुधा श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की है। वे जनता पार्टी, जनता दल, समता पार्टी व जदयू के टिकट पर विजयी हुई थी। इसके बाद चुनचुन प्रसाद यादव का स्थान आता है। वे तीन बार नाथनगर विधानसभा से चुनाव जीते हैं। सुधा श्रीवास्तव के निधन के बाद जदयू की ओर से अजय कुमार मंडल को टिकट दिया गया था। अजय ने दो बार नाथनगर का प्रतिनिधित्व किया। इनके सांसद बनने के बाद विधानसभा उपचुनाव में पार्टी ने 2019 में लक्ष्मीकांत कांत मंडल को टिकट दिया और वे विजयी हुए। नाथनगर के पहले विधायक कांग्रेस के के. झा थे। इसके बाद लगातार दो बार चुनचुन प्रसाद यादव विधायक रहे। एक बार वे भारतीय जनता संघ और दूसरी बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते। इसके बाद सुधा श्रीवास्तव विधायक रहीं। फिर कांग्रेस के तालिब अंसारी ने नाथनगर विधानसभा सीट पर कब्जा जमा लिया। इसके बाद एक बार फिर लोकदल के टिकट पर चुनचुन प्रसाद यादव ने जीत दर्ज की। इसके बाद चुनचुन प्रसाद यादव भागलपुर के सांसद चुन लिए गए। फिर सुधा श्रीवास्तव विधायक बनीं। इसके बाद जनता दल से लुतुर्फुर रहमान विधायक बनें। फिर से दो बार सुधा श्रीवास्तव को इस क्षेत्र से विधायक बनने का मौका मिला। सुधा श्रीवास्तव के निधन के बाद अजय कुमार मंडल दो बार विधायक रहे हैं। इसके बाद हुए उपचुनाव में जदयू के लक्ष्मीकांत मंडल ने राजद के राबिया खातून को 4963 मतों के अंतर से पराजित किया। मंडल को 55779 और राबिया को 50816 मत प्राप्त हुए। इस बार भी चुनाव को लेकर राजद और जदयू की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में तीन प्रखंड नाथनगर, जगदीशपुर व सबौर आता है। जगदीशपुर को छोड़कर नाथनगर और सबौर का इलाका बाढ़ प्रभावित है। इन इलाकों में अभी भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। हर विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा लोगों को विकास कार्यों का आश्वासन दिया जाता है। लेकिन चुनाव बाद कई लोगों को अपने विधायक का दर्शन तक नहीं हो पाता है।

loksabha election banner

वर्ष           विजयी प्रत्याशी    पार्टी

1967-69    के. झा           कांग्रेस

1969-72   चुनचुन प्रसाद यादव  भारतीय जनता संघ

1972-77   चुनचुन प्रसाद यादव  कांग्रेस

1977-80  सुधा श्रीवास्तव जनता पार्टी

1980-85  तालिब अंसारी  कांग्रेस

1985-90  चुनचुन प्रसाद यादव  लोकदल

1990-95  सुधा श्रीवास्तव  जनता दल

1995-2000 लुतुर्फुर रहमान  जनता दल

2000-2005  सुधा श्रीवास्तव  समता पार्टी

2005-2010  सुधा श्रीवास्तव  जदयू

2010-2015  अजय कुमार मंडल  जदयू

2015-2019  अजय कुमार मंडल जदयू

2019-2020  लक्ष्मीकांत मंडल जदयू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.