Move to Jagran APP

बिहार गृह रक्षा वाहिनी नवगछिया शाखा के अध्यक्ष बने नंदकिशोर, जानिए... और कौन-कौन हैं इकाई में Bhagalpur News

बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की नवगछिया शाखा का चुनाव परिणाम आ गया है। जिलाध्‍यक्ष के अलावा इकाई के कई सदस्‍यों का चुनाव हुआ था।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 10:37 AM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2020 10:37 AM (IST)
बिहार गृह रक्षा वाहिनी नवगछिया शाखा के अध्यक्ष बने नंदकिशोर, जानिए... और कौन-कौन हैं इकाई में Bhagalpur News
बिहार गृह रक्षा वाहिनी नवगछिया शाखा के अध्यक्ष बने नंदकिशोर, जानिए... और कौन-कौन हैं इकाई में Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ नवगछिया के चुनाव में अध्यक्ष पद पर नंदकिशोर पासवान विजयी हुए। नंदकिशोर पासवान को 110 वोट प्राप्त हुए। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी अजय सिंह को 69 वोट मिले। सचिव के पद पर चंद्रशेखर सिंह विजयी हुए। इन्हें 142 वोट मिले। इनके प्रतिद्वंदी विमल प्रसाद सिंह को 81 वोट मिले। कोषाध्यक्ष के पद पर लक्ष्मण पासवान विजयी हुए, इनको 149 मत मिले। इनके प्रतिद्वंदी असगर अली को 68 वोट प्राप्त हुए।

loksabha election banner

निर्विरोध उपाध्यक्ष के पद पर पंकज कुमार, सनम कुमार सुमन, उपसचिव के पद पर श्यामल कुमार यादव, संगठन सचिव के पद रमेश कुमार ठाकुर, मु. अताउर अली, अरविंद यादव, विवेकानंद चुने गए। संघ का चुनाव सुबह आठ बजे चार बजे तक हुआ। मतों की गिनती चार बजे से पांच बजे तक हुई। पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया राय, निर्वाचन पदाधिकारी देवेंद्र सिंह, रामश्रय प्रसाद, मुन्ना प्रसाद सिंह ने चुनाव संपन्न कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.