बिहार गृह रक्षा वाहिनी भागलपुर शाखा के अध्यक्ष बने नंद गोपाल साह, जानिए... और कौन-कौन हैं इकाई में Bhagalpur News
बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की भागलपुर शाखा का चुनाव परिणाम आ गया है। जिलाध्यक्ष के अलावा इकाई के कई सदस्यों का चुनाव हुआ था।
भागलपुर, जेएनएन। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की भागलपुर शाखा के नए अध्यक्ष नंद गोपाल साह चुने गए। उन्हें 209 मत मिले। मैदान में अध्यक्ष पद के लिए ही सबसे अधिक प्रत्याशी थे।
सैंडिस कंपाउंड स्थित जिला कार्यालय में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इसमें छह पदों के लिए कुल 20 उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव में 267 मतों के साथ चंद्रशेखर यादव और 266 मतों के साथ पवन कुमार उपाध्यक्ष, 365 मतों के साथ विभाष चंद्र झा सचिव, 337 मतों के साथ उदय कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, 289 मतों के साथ हरि किशोर सिंह और 193 मतों के साथ शंकर यादव कार्यालय सचिव पद के लिए चुने गए।
उप सचिव के एक पद के लिए योगेंद्र मंडल, संगठन सचिव के चार पदों पर अशोक महलदार, फारूख आजम, राणा प्रदीप कुमार सिंह और प्रकाश पासवान निर्विरोध चुने गए थे। चुनाव कराने के लिए चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में कन्हैया राय उर्फ झलक बाबा, निर्वाचन पदाधिकारी देवेंद्र सिंह, बांका जिलाध्यक्ष नकुल यादव, पटना जिला के उपाध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद यादव, सदस्य मुन्ना सिंह मौजूद थे। चुनाव के लिए होमगार्ड के जिले में 938 वोटर थे। जिसमें सोमवार को 564 वोटरों ने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया।