Move to Jagran APP

कल से मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम, पूर्णिया में चलेगा विशेष अभियान, इन कागजातों की होगी जरूरत

कल से मतदाता सूची में नाम जुडऩे लगेगा। पूर्णिया में इसके लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2022 को किया जाएगा। दावा-आपत्ति की अवधि में एक नवंबर से 30 नवंबर तक का समय...

By Abhishek KumarEdited By: Published: Sun, 31 Oct 2021 05:58 PM (IST)Updated: Sun, 31 Oct 2021 05:58 PM (IST)
कल से मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम, पूर्णिया में चलेगा विशेष अभियान, इन कागजातों की होगी जरूरत
कल से मतदाता सूची में नाम जुडऩे लगेगा।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। जिले में जेंडर रेशियो बढ़ाये जाने की जरूरत है। बायसी में चलाए गए अभियान की वजह से वहां जेंडर रेशियो में काफी सुधार हुआ है। इसके लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी आगे आने की जरूरत है। उक्त बातें जिलाधिकारी राहुल कुमार ने समाहरणालय सभागार में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर आयोजित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कही। संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम एक जनवरी 2022 के आधार पर चलाया जा रहा है। इसके लिए मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन सोमवार को किया जाएगा।

loksabha election banner

स्लम एरिया की महिलाओं का नाम सूची जोडऩे की सलाह

बैठक को संबोधित करते हुए डीएम राहुल कुमार ने कहा कि फिलहाल जिले में जेंडर रेडियो 1000-928 है। इसे बढ़ाने की आवश्यकता है। ट्रान्सजेंडर- 88 है। बताया कि अमौर एवं बायसी प्रखंड में अभियान चलाकर जेंडर रेशियो बढ़ाया गया था। पार्टी प्रवक्ताओं ने सुझाव दिया कि स्लम एरिया की महिलाओं का नाम जोडऩे से जेंडर रेसियों में सुधार होगा। बताया कि 7 नवम्बर एवं 21 नवम्बर तक सभी बूथ पर मतदाताओं का नाम जोडऩे के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उस दिन सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे।

बीएलओ नियुक्त करने की अपील

डीएम ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अपनी ओर से बीएलओ नियुक्त करने की अपील की। कहा कि अब तक मात्र बीजेपी एवं आरजेडी द्वारा आंशिक रूप से बीएलओ नियुक्त किया गया है। शेष दल भी इसमें अभिरूचि दिखाएं। कहा कि वे इस दौरान अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम जोडऩे में सहयोग करें। छूटे हुए महिला मतदाता का नाम सूची में अवश्य जोड़वाएं। उन्होंने कहा कि बहुत से बोटर का नाम गांव तथा शहर में दोनों जगह है। जबकि दो जगह मतदाता का नाम होना गैरकानूनी है। इसलिए सभी प्रतिनिधि वैसे मतदाताओं को इस बाबत जागरूक करें। राजनीतिक दलों की शिकायत पर डीएम ने कहा कि किसी बीएलओ के बारे में अगर कोई शिकायत है तो आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उन्हें बदला दिया जाएगा। बताया कि कुछ बीएलओ को बदला भी गया है।

डीएम ने बताया कि मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन के साथ एक नवंबर से 30 नवम्बर तक मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके लिए सात नवंबर से 21 नवंबर तक विशेष अभियान दिवस चलाया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2022 को किया जाएगा। दावा-आपत्ति की अवधि में एक नवंबर से 30 नवंबर तक मृत-स्थानांतरित एवं दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं का मतदाता सूची से नाम विलोपित कराने के लिए संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ उपस्थित रहेंगे। छुटे हुए मतदाता एवं योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु संबंधित बीएलओ को सहयोग करना है। बैठक में संयुक्त राज्य कर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता विद्युत, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला विधि शाखा प्रभारी पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उपनिर्वाचन पदाधिकारी, सभी आरओ एवं ईआरओ वीडियो कॉन्फ्रेङ्क्षसग के माध्यम से जुड़े हुए थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.