जैन मंदिर मार्ग को मिलेगी जलजमाव से मुक्ति
भागलपुर। नरक द्वार में तब्दील नाथनगर के जैन मंदिर मार्ग को जलजमाव से मुक्ति मिलने वाली है। इसके ि
भागलपुर। नरक द्वार में तब्दील नाथनगर के जैन मंदिर मार्ग को जलजमाव से मुक्ति मिलने वाली है। इसके लिए 2.5 करोड़ रुपए से नाले व सड़क का निर्माण होगा। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर निकाल दिया है। ऐसे में शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
नाथनगर में जैन मंदिर मार्ग में बीते 10 माह से नाले की निकासी बंद होने से सड़क पर जलजमाव की स्थिति है। इससे यहां पर्यटकों को काफी फजीहत भी झेलनी पड़ रही है। गंदगी व जलजमाव के कारण जैन मंदिर में देश व विदेश के पर्यटकों की संख्या काफी कम हुई। यहां जो पर्यटक आए उनके बीच व्यवस्था को लेकर बिहार की छवि भी खराब हो रही है। इसी बीच भागलपुर आए नगर विकास मंत्री महेश्वर हजारी को महापौर दीपक भुवानियंा ने नारकीय स्थिति का स्थल निरीक्षण कराया था। इसके बाद मंत्री ने अतिशीघ्र नाला निर्माण की अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी थी।
नगर निगम क्षेत्र में राज्य योजना व नागरिक सुविधा मद की 2.5 करोड़ की राशि जलजमाव के निदान पर खर्च की जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने दो सितंबर को निविदा आमंत्रित की है। 23 से 29 सितंबर तक टेंडर के कागजात को डाउनलोड किया जाएगा। सात सितंबर को वित्तीय बिड खोलने की तिथि निर्धारित की गई है। उक्त राशि से नाथनगर चौक से जैन मंदिर तक नाला व पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा।
------------------
निगम परिसर में एक करोड़ से बनेगा सम्राट अशोक भवन :
जागरण संवाददाता, भागलपुर : नगर निगम कार्यालय परिसर में सम्राट अशोक भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस भवन के निर्माण पर एक करोड़ रुपये खर्च किया जाएंगे। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने निविदा भी आमंत्रित की है। 24 सितंबर को प्री बिड मीटिंग नगर आयुक्त द्वारा की जाएगी। दोमंजिला भवन में सभा कक्ष भी होगा।