Move to Jagran APP

Nag Panchami 2020 : सावन... शुक्ल पक्ष... पंचमी.... 25 जुलाई को, श्रद्धालु करेंगे नाग की पूजा, जानिए शुभ मुर्हूत...

Nag Panchami 2020 इस दिन नाग की पूजन से अक्षय-पुण्य की प्राप्ति होती है। इस वर्ष यह त्योहार 25 जुलाई को है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 09:06 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 09:06 AM (IST)
Nag Panchami 2020 : सावन... शुक्ल पक्ष... पंचमी.... 25 जुलाई को, श्रद्धालु करेंगे नाग की पूजा, जानिए शुभ मुर्हूत...
Nag Panchami 2020 : सावन... शुक्ल पक्ष... पंचमी.... 25 जुलाई को, श्रद्धालु करेंगे नाग की पूजा, जानिए शुभ मुर्हूत...

भागलपुर, जेएनएन। Nag Panchami 2020 :  भगवान भोलेनाथ को सर्वाधिक प्रिय नाग की पूजा सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। इस वर्ष यह त्योहार 25 जुलाई को है। हमारे यहां पौराणिक काल से ही नागों को देवता के रूप में पूजा जाता रहा है। यही कारण है कि नाग पंचमी के दिन नाग पूजन का विशेष महत्व माना गया है।

loksabha election banner

मान्यता है कि इस दिन नाग की पूजन से अक्षय-पुण्य की प्राप्ति होती है। पंडित चंद्रशेखर ने कहा कि नाग पंचमी के दिन घर के प्रवेश द्वार पर नाग चित्र बनाने की परंपरा रही है। इससे नागदेव की कृपा बनी रहती है और घर सुरक्षित रहता है।

नाग पूजन का शुभ मुहूर्त

नाग पंचमी पूजा मुहूर्त : सुबह 5:38 बजे से 8:22 मिनट तक

पूजन अवधि :  2 घंटे 43 मिनट

नाग पंचमी की पूजा विधि

कुपेश्वर मंदिर के पूजारी पंडित विजयानंद शास्त्री ने पूजन विधि की जानकारी देते हुए कहा कि भक्तजनों को चतुर्थी के दिन एक बार भोजन कर पंचमी के दिन उपवास पर रह कर शुभ मुहूर्त में पूजा करना चाहिए। सूर्यास्त के बाद ही भोजन करना चाहिए। पूजन के लिए नाग का चित्र या मिट्टी का नाग सांप बनाकर उसे आसन पर स्थापित कर पूजा करें। हल्दी, रोली, चावल और फूल चढ़कर पूजन करें। कच्चा दूध, घी, चीनी मिलाकर सर्प देवता का अभिषेक करें। आरती उतारे। अंत में नाग पंचमी की कथा का श्रवण करें। चूंकि अभी कोरोना काल चल रहा है, इसलिए पूजा पाठ के दौरान शारीरिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन करें। कहीं मंदिर में न जाएं। घर पर ही पूजा करें। इस बात का सदैव ख्याल रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.