मुंगेर: सफाई कर्मियों की मांग के समर्थन में जल सत्याग्रह आंदोलन, 17 दिनों से शहर में नहीं हो रहा कूड़े का उठाव
मुंगेर में सफाई कर्मियों की हड़ताल 17वें दिन भी जारी है। इससे शहर में कूड़े का उठाव नहीं हो रहा है। चौक-चौराहे पर कूड़ों का ढेर लग गया है। इस बीच सफाई कर्मियों के मांग के समर्थन में जल सत्याग्रह शुरू की गई है।
जागरण संवाददाता, मुंगेर। 17 दिनों से वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर गए नगर निगम के सफाई कर्मियों पक्ष में करेंगे गुरुवार को जल सत्याग्रह किया गया। सरकार और प्रशासन का विरोध किया गया। शहर की नारकीय स्थिति को लेकर खूब हमला बोला। राजा कर्ण मीर कासिम समिति के अध्यक्ष जफर अहमद के नेतृत्व में युवा जल सत्याग्रह में शामिल हुए। जफर अहमद ने कहा कि सफाई कर्मियों को वेतन नहीं देना न्याय नहीं है। बता दें कि दो मई से नगर निगम के लगभग सात सौ सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं। अभी तक हड़ताल नहीं टूटी है। शहर के चौक-चौराहों पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। नगर आयुक्त का पदस्थापना कर दिया गया है, पर अभी तक पद्भार नहीं लिया है। इस कारण वेतन भुगतान नहीं हुआ है।