यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुंगेर एसपी ने दबंग स्टाइल में ली थानों में एंट्री, 10 पुलिस पदाधिकारी कर दिए गए टाइट
मुंगेर एसपी ने अचानक ही थानों में दबंग स्टाइल में एंट्री की। जिले के कोतवाली सहित तीन थानों उन्होंने बिना ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, मुंगेर : मुंगेर एसपी जग्गुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने मंगलवार की सुबह कोतवाली थाना, कासिम बाजार और मुफस्सिल थाना में अचानक औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक के पहुंचने से अफरातफरी मच गई। एसपी ने पुलिस कार्याें की समीक्षा की। पूर्व में दिए गए निर्देश का कितना अनुपालन हाे रहा है या नहीं, इस बारे में जानकारी ली। इस दौरान कई पदाधिकारी थाना सिरिस्ता में अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित, कर्तव्य के प्रति लापरवाही और आदेश का उल्लघंन करने वाले 10 पुलिस पदाधिकारियों से एसपी ने स्पष्टीकरण मांगा है।
एसपी सबसे पहले कोतवाली थाना का औचक निरीक्षण किया। एसपी के आने की सूचना पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। एसपी ने सिरिस्ता में बैठे पुलिस पदाधिकारी की जांच की तो कई गैरहाजिर मिले। ऐसे पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद थाना रजिस्टरों से लेकर मुख्य दस्तावेजों की जांच पड़ताल की। कासिम बाजार थाना पहुंचे यहां भी एसपी ने विभिन्न दस्तावेजों का अवलोकन किया। एसपी ने यहां दो पुलिस पदाधिकारी को आदेश का उल्लघन मामले में कार्रवाई की। अंत में मुफस्सिल थाना पहुंचे और मुख्य दस्तावेजो की जांच की। कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिस पदाधिकारी को स्पष्टीकरण मांगा।
इनसे मांगा गया जवाब
कोतवाली थाना के मुकुंद कुमार निराला, धीरेंद्र कुमार, शिवरानी कुमारी, हीरालाल सिंह, मोहन कुमार सिंह है। कासिम बाजार थाना से नीरज कुमार पांडे, चंद्रभान राय, मुफस्सिल थाना से उमेश कुमार सिंह और स्वीटी कुमारी पर कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
पांच वारंटी गिरफ्तार
हवेली खडगपुर (मुंगेर): अलग-अलग थाना क्षेत्र से कुल पांच वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। खड़गपुर पुलिस ने कोर्ट मामले के दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए खड़गपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि वारंटी सिमपुर गांव के आलोक कुमार और रतैठा गांव के अनूप कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर शामपुर थाना पुलिस ने गौरा गांव के मु आजाद, मंसूरी बेगम, जवायत गांव के बटनलाल मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जानकारी शामपुर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे ने दी।
