Move to Jagran APP

Munger Crime : रात के अंधेरे में गंगटा जंगल में एक दर्जन वाहनों से लूट, एक गिरफ्तार

Munger Crime मुंगेर में अपराधियों का बोलबाला बढ़ता जा रहा है। गंगटा जंगल में रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक दर्जन से अधिक वाहनों में लूटपाट की। पुलिस इस मामले में छापेमारी कर रही है। मामले की जांच के लिए पुलिस वहां तैनात है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2020 10:50 AM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 10:50 AM (IST)
Munger Crime :  रात के अंधेरे में गंगटा जंगल में एक दर्जन वाहनों से लूट, एक गिरफ्तार
मुंगेर में अपराधियों ने गंगटा जंगल में लूटपाट की है।

मुंगेर, जेएनएन। Munger Crime :  रविवार की देर रात अपराधियों ने गंगटा जंगल में एक दर्जन से अधिक वाहनों में लूटपाट की। लूटपाट के दौरान विरोध करने पर यात्रियों के साथ मारपीट भी की। इधर, लूटपाट की जानकारी मिलने के बाद  गंगटा थानाध्यक्ष मजहर मकबूल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापामारी की। पुलिस को आते देख अपराधी भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने खदेड़ कर एक अपराधी को धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधी के पास से लूटे गए कई मोबाइल और नगदी भी बरामद होने की सूचना है। खड़गपुर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। थोड़ी देर में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

loksabha election banner

गंगटा जंगल लूटकांड में शामिल एक बदमाश ससुराल कोयलीजोर से गिरफ्तार

बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के कोयलीजोर गांव से स्थानीय पुलिस ने खेसर पुलिस के साथ मिलकर मुंगेर जिले के गंगटा जंगल लूटकांड में शामिल राहुल राय को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक कट्टा और लूटी गई आठ मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपित बोका गांव निवासी सिकंदर राय का पुत्र है। जो एक बड़े सड़क लुटेरा गिरोह का सक्रिय सदस्य है। रविवार रात मुंगेर जिले के गंगटा जंगल में दो दर्जन वाहनों से लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें बालू वाहन के साथ -साथ सवारी वाहनों को निशाना बनाया गया था। लूट घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने खेसर थाना क्षेत्र के राता झुनझुनियां निवासी टुनटुन यादव को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर ही मुंगेर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर राहुल को गिरफ़्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपित ने बताया कि खेसर थाना क्षेत्र के आठ से अधिक लुटेरों ने लूट की घटना में शामिल थे। जिसमें सोनू यादव सहित अन्य शामिल है। टुनटुन यादव  उसे साथ ले गया था। इस बाबत एसडीपीओ प्रेमचंद ङ्क्षसह ने बताया कि लुटेरे से पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया मुंगेर पुलिस की सूचना पर कट्टा के साथ उसके ससुराल कोयलीजोर से गिरफ्तार किया गया है। आठ मोबाइल भी बरामद किया गया है। घटना को अंजाम देने बाद घर छोड़ ससुराल में छिपा हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.