Move to Jagran APP

मुंबई पुलिस ने दी बिहार के बांका में दस्तक, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी से 10 लाख की ठगी में एक गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने बिहार के बांका जिले से एक को गिरफ्तार किया है। मुंबई में एक रिटायर पुलिस अधिकारी के साथ हुई 10 लाख की ठगी के मामले में ये कार्रवाई बाहर से आई पुलिस टीम ने की है।

By Jagran NewsEdited By: Shivam BajpaiPublished: Fri, 07 Oct 2022 05:11 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 05:11 PM (IST)
मुंबई पुलिस ने दी बिहार के बांका में दस्तक, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी से 10 लाख की ठगी में एक गिरफ्तार
बिहार के बांका जिले पहुंची मुंबई पुलिस की टीम ने की कार्रवाई।

संवाद सहयोगी, बौंसी (बांका): मुंबई पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में शुक्रवार को बंधुवाकुरावा थाना क्षेत्र के हनुमत्ता गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया है। साइबर पुलिस स्टेशन, बीकेसी मुंबई के इंस्पेक्टर अमित शंकर उत्तकेर ने बताया कि एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के स्टेट बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन के नाम पर ओटीपी मंगा कर विभिन्न माध्यमों से दस लाख रुपये की ठगी कर लिया था।

loksabha election banner

इस मामले में गत पांच सितंबर को पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल की। इसी कड़ी में साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन पर सुरेश यादव के पुत्र आरोपित राजेश यादव को उसके घर हनुमत्ता से ही गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खाते से चार लाख 50 हजार रुपये की रिकवरी भी हुई है। मामले में पुलिस ने कोर्ट से रिमांड पर लेकर साइबर अपराधी को मुंबई ले जा रही है।

  • सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी से दस लाख ठगी मामले में एक गिरफ्तार
  • मुंबई पुलिस पहुंची बौंसी, जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन के नाम पर किया था ठगी

यह भी पढ़ें: पंजे की बलि: श्रीराम नगरी अयोध्या पहुंचा बिहारी, हाथ काट बोला- वहां भ्रष्टाचार से हो गया परेशान

बांका की अन्य खबर 

  • पुलिस पर हमला करने वाले पांच गिरफ्तार

संवाद सूत्र, अमरपुर (बांका): दो दिन पूर्व बड़ी भेड़ा गांव में पुलिस पर हमला करने के पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित कमल सिंह, लक्ष्मण सिंह, टोनी सिंह, मकुनी देवी एवं प्रीति देवी हैं। बतातें चलें कि मंगलवार को डायल 112 पर गौतम सिंह की पत्नी को प्रताड़ित करने तथा मारपीट कर जख्मी करने की शिकायत मिलने पर पुलिस भेड़ा गांव कमल सिंह के घर जांच के लिए गई थी। जहां पुलिस बल पर हमला कर दिया था। इस झड़प में पुलिस को मामूली चोटें आई थी। इस बाबत पुलिस ने बताया कि पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया कर जेल भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.