Move to Jagran APP

मोबाइल का घंटों उपयोग, व्यायाम से नाता तोडऩे व आउटडोर गेम नहीं खेलने... यानी खतरा

गर्भवती महिलाओं को कब्ज की शिकायत हो जाती है। कब्ज नहीं हो अत अनार खाना चाहिए। उसका जूस नहीं पीना चाहिए। अनार खाने से कब्ज नहीं रहती।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 11:38 AM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 11:38 AM (IST)
मोबाइल का घंटों उपयोग, व्यायाम से नाता तोडऩे व आउटडोर गेम नहीं खेलने... यानी खतरा
मोबाइल का घंटों उपयोग, व्यायाम से नाता तोडऩे व आउटडोर गेम नहीं खेलने... यानी खतरा

भागलपुर [जेएनएन]। दस वर्षों में जंक फूड का सेवन का प्रचलन बढ़ा है। जो स्वस्थ्य जीवन के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। स्थिति यह है कि समय से पहले किशोरियों में हारमोन में बदलाव होने लगा है। इसके अलावा हिमोग्लोबीन की कमी, मोटापा सहित कई बीमारियों से युवतियां और महिलाएं ग्रसित होने लगी हैं। साथ ही मोबाइल का घंटों उपयोग, व्यायाम से नाता तोडऩे, आउटडोर गेम नहीं खेलने की वजह से शारीरिक रुप से युवतियां और महिलाएं अस्वस्थ हो रही हैं।

loksabha election banner

मधुमेह, बीपी, मोटापा अब सामान्य बीमारियां हो गई हैं। अब तो स्कूलों में भी खेलकूद नियमित नहीं कराया जाता। बच्चों में चिप्स, कुरकुरे आदि खाने से भूख भी नहीं लगती। हिमोग्लोबीन में कमी हो जाती है। अत: यह आवश्यक है कि घर का खाना खाने की आदत डालनी चाहिए। साथ ही व्यायाम करना आवश्यक है। हिमोग्लोबीन की कमी से प्रसव के वक्त या बाद में रक्तश्राव होने की संभावना बढ़ जाती है।

आयरन की गोली, दाल, सोयाबीन, हरी सब्जी, मौसमी फलों, अंकुरित चना, गुड़ आदि के सेवन से आयरन की कमी नहीं होगी। गर्भवती महिलाओं को कब्ज की शिकायत हो जाती है। कब्ज नहीं हो अत: अनार खाना चाहिए। उसका जूस नहीं पीना चाहिए। अनार खाने से कब्ज नहीं रहती। माहवारी के दौरान सफाई का ध्यान नहीं रखने की वजह से संक्रमण हो जाता है। रविवार को दैनिक जागरण द्वारा आयोजित प्रश्न पहर में आई स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्षा सिन्हा ने पाठकों द्वारा रोग संबंधी पूछे गए प्रश्नों का समाधान किया।

प्रश्न : 10 वर्ष की बच्ची है। उसे भूख नहीं लगती है। हिमोग्लोबिन की भी कमी है।

जीतेंद्र तांती, पीरपैंती

चिकित्सक से दिखा लें। कृमि की दवा खिला दें। एक दवा खिलाने के बाद 15 दिनों के बाद दोबारा कृमि की दवा खिलाएं। खाना खाने के पहले हाथ को अच्छी तरह साबुन से धोना चाहिए।

प्रश्न : पांच वर्ष पहले माहवारी समाप्त हो गई है।

उषा शर्मा, कजरैली

अस्पताल में जांच करवा लें। गर्भाशय में कोई गड़बड़ी संभावना हो सकती है। किसी अच्छे चिकित्सक को दिखा लें।

प्रश्न : मेरी उम्र 21 वर्ष है। शादी के तीन वर्ष हो गए। गर्भपात की दवा खाई हूं। कोई नुकसान तो नहीं होगा। क्या मैं फिर से गर्भवती हो सकती हूं।

प्रिया, कहलगांव

परिवार नियोजन के लिए कई दवाएं हैं। उसके उपयोग से नुकसान नहीं होता है। लेकिन बार-बार गर्भपात की दवा खाने से माहवारी प्रभावित होने की संभावना रहती है। गर्भ ठहरने में भी रुकावट हो सकती है। चिकित्सक से सलाह ले लें।

प्रश्न : शादी के पांच वर्ष हो गए। गर्भ नहीं ठहर रहा है।

सोनी सिंह, अकबरनगर

पति-पत्नी जांच करवा लें। हो सकता है दोनों में कुछ गड़बड़ी हो।

प्रश्न : मेरी उम्र 45 वर्ष है। सीढ़ी चढऩे में कमर और पैर में दर्द होने लगता है।

रेखा, मुंदीचक

बढ़ती उम्र के साथ हारमोन में भी बदलाव होने लगता है। दूध एवं दूध से बने पदार्थ दही, खोआ आदि का सेवन करें। कैल्शियम की दवा भी खाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.