प्रशिक्षित शिक्षकों का वेतन निर्धारित नहीं हुआ तो होगा आंदोलन Bhagalpur News
जिले के सभी नव प्रशिक्षित शिक्षकों का फिक्सेशन मामले में प्रखंड संसाधन केंद्रों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा टालमटोल किया जा रहा है।
भागलपुर, जेएनएन। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रवैये से टेट-एस्टेट उत्तीर्ण नियोजित नव प्रशिक्षित शिक्षकों का अंक प्रमाण पत्र और प्रवेश पत्र का सत्यापन नहीं हो रहा है। बीइओ लगातार टाल-मटोल कर रहे हैं। इस कारण इन शिक्षकों का वेतन निर्धारण नहीं हो रहा है। बीइओ अनदेखी का टेट-एस्टेट उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ (गोप गुट) ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
जिला सचिव प्रेम प्रकाश मिश्रा ने कहा है कि जिले के सभी नव प्रशिक्षित शिक्षकों का फिक्सेशन मामले में प्रखंड संसाधन केंद्रों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा टालमटोल किया जा रहा है। सचिव ने बीइओ से सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को जल्द से जल्द नव प्रशिक्षित शिक्षकों का अंक प्रमाण पत्र और प्रवेश पत्र का सत्यापन कराकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को भेजने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने वरीय शिक्षा पदाधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही वेतन निर्धारित करने की बात कही है। इस मामले में जल्द पहल नहीं किया गया तो मजबूरन आंदोलन किया जाएगा।