Move to Jagran APP

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक संवेदनाओं का तांता

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। अटल के निधन से भाजपा एवं जदयू के कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि वे लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Aug 2018 04:00 PM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 04:00 PM (IST)
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक संवेदनाओं का तांता
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक संवेदनाओं का तांता

भागलपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। अटल के निधन से भाजपा एवं जदयू के कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि वे लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे थे। कहा कि वे हार मानने वाले नेता नहीं थे। कहा कि एक अभिभावक उन्हें छोड़कर चले गए। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा आज मैंने अपना अभिभावक, गुरु और मार्गदर्शक खो दिया। शाहनवाज ने कहा कि उनके हृदय की विशालता, उनकी आत्मीयता, उनके स्नेह का हर कोई कायल था। कहा कि देश रत्‍‌न अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन से देश में मायूसी छा गई है। जदयू सांसद कहकशां परवीन ने कहा कि वे जन-जन के नायक थे। दीपक भुवानियां, श्रवण भगत, अर्जुन साह, सुमन यादव और मिथिलेश कुमार ने भी पूर्व पीएम के निधन पर शोक जताया है। भाजपा नेता नभय चौधरी, अभय व‌र्म्मन, प्रदीप जैन, प्राणेश राय, समाजसेवी दीपक घोष, निरंजन प्रसाद साहा, श्वेता सिंह, डॉ. मृणाल शेखर, डॉ. प्रीति शेखर, रोशन सिंह, देव कुमार पांडेय, मोंटी जोशी ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। जिलाध्यक्ष रोहित पाडेय ने कहा कि अटल जी का निधन न सिर्फ भाजपा बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ऐसे शिखर पुरुष के निधन पर जिला महामंत्री सरस्वती कुमार, विजय कुशवाहा, मुकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रो.किरण सिंह, कन्हाई मंडल, संतोष कुमार, दिलीप निराला, सोनू घोष, आनंद शुक्ला, जिला मंत्री विपुल सिंह, भरत शाह, राजकुमार पंजियारा, जिला मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, कार्यालय मंत्री राजीव तिवारी, जिला स्वच्छता प्रभारी श्यामल किशोर मिश्रा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिनव कुमार, लघु उद्योग मंच जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, कला संस्कृति मंच जिलाध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, मुकुल कुमार,अजित गुप्ता, प्रिंस मंडल, अप्पू कुमार आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया। अर्जित चौबे ने कहा कि अटल महामानव, लेखक, कवि और प्रखर वक्ता थे। अरुण सिंह, सज्जन अवस्थी, अभय घोष, रामनाथ पासवान, रूबी दास, अनूप लाल साह, लीना सिन्हा, दिनेश मंडल आदि ने उनकी मृत्यु पर दुख जताया है। उधर, जज्बा संकल्प संस्था की ओर से घंटाघर के निकट श्रद्धांजलि सभा की गई। संस्था की अध्यक्ष जिया गोस्वामी, तरूण घोष सहित कई दर्जन लोग उपस्थित थे। जिया ने कहा देश ने अनमोल रत्न को खो दिया है। वहीं सिटी जिम में अर्जुन सिंह सहित कई लोगों ने दो मिनट का मौन रख अटल जी को श्रद्धांजलि दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.