Move to Jagran APP

14 वर्षीय बेटी का इलाज कराने मां गई अस्‍पताल, चिकित्‍सक ने कहा-अरे यह तो गर्भवती है, फ‍िर खुले कई राज

ससुराल में छिपा था भतीजी के साथ दुष्कर्म का आरोपित चाचा पुलिस ने काफी मशक्‍कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। छह माह से भतीजी को हवस का शिकार बना रहा था। पीडि़ता हो चुकी है चार माह की गर्भवती।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Mon, 19 Sep 2022 05:12 PM (IST)Updated: Mon, 19 Sep 2022 05:12 PM (IST)
14 वर्षीय बेटी का इलाज कराने मां गई अस्‍पताल, चिकित्‍सक ने कहा-अरे यह तो गर्भवती है, फ‍िर खुले कई राज
बिहार के पूर्णिया में चाचा ने भतीजी के साथ दुष्‍कर्म किया।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। छह माह तक 14 वर्षीय किशोरी के साथ सगा चाचा द्वारा अवैध संबंध बनाने व बच्ची के चार माह के गर्भवती हो जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ससुराल में छिपे आरोपित चाचा को पुलिस ने दबोच लिया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

loksabha election banner

बता दें कि यह घटना सरसी थाना क्षेत्र में घटी है। इस संबंध में लड़की मां ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दरअसल सगा चाचा ने ही रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। मर्यादा तार-तार करने हुए छह माह से 14 वर्षीय भतीजी को वह हवस का शिकार बनाता रहा। साथ ही लड़की को यह धमकी भी देता था क‍ि यह बात किसी को नहीं बताना। बताने पर जान मार देंगे। भयभीत लड़की सब कुछ सहती रही, किसी को कुछ नहीं बताती थी। इसी बीच लड़की गर्भवती हो गई। तबीयत बिगडऩे पर उसे उपचार के लिए जब पूर्णिया लाया गया था। डॉक्‍टर ने जांच कराने को कहा। जांच रिपोर्ट आने के बाद डाक्‍टर ने कहा कि यह लड़की चार माह से गर्भवती है। इसके बाद तो मानो लड़की की मां को सदमा लग गया। आखिर किसने इस लड़की के साथ गंदा काम किया। जब मां ने अपनी बेटी से सारी जानकारी मांगी तो एक-एक कर सारे पोल खुल गए।   

पीडि़ता की मां ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मां के आवेदन पर इसकी नामजद प्राथमिकी महिला थाना में दर्ज की गई थी। बच्ची की स्थिति को देखते हुए इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दी गई थी। चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक मयूरेश गौरव व महिला सदस्यों की टीम ने बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। हुए कोर्ट के निर्देशानुसार पीडि़ता को फिलहाल बालिका गृह में रखा गया है।

पीडि़त लड़की के पिता घर में नहीं रहते हैं। बाहर  मजदूरी करते हैं। एक ही आंगन में उसके चाचा का भी घर है। इधर चाचा की बुरी नजर अपनी भतीजी पर पड़ गई और छह माह तक वह उसका यौन शोषण करता रहा। आरोपित चाचा घर से फरार हो गया था। सरसी थाना क्षेत्र के चिकनी गांव स्थित अपने ससुराल में छिपा हुआ था। पुलिस ने सोमवार की अल सुबह उसे ससुराल में ही पकड़ लिया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.