विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शौच करने गई तो जाकिर सर भी पीछे से आ गए...सातवीं की छात्रा ने परिजनों को बताई पूरी बात, जमकर पीटा गया सरकारी शिक्षक गिरफ्तार

By Shivam BajpaiEdited By:
Published: Sat, 02 Jul 2022 03:47 PM (IST)

Bihar News- बिहार के सुपौल के एक सरकारी स्कूल के टीचर पर गंभीर आरोप लगाया गया है। सात साल की ...और पढ़ें

शिक्षक मोहम्मद जाकिर पर लगा संगीन आरोप...
शिक्षक मोहम्मद जाकिर पर लगा संगीन आरोप...

संवाद सूत्र, सरायगढ़, सुपौल: जिले के सरायगढ़ के एक सरकारी स्कूल के टीचर पर छेड़खानी का संगीन आरोप लगाया गया है। आरोप है कि सरकारी शिक्षक मोहम्मद जाकिर ने विद्यालय में पढ़ने वाली सातवीं की छात्रा के साथ छेड़खानी की है। शौच के लिए गई छात्रा के पीछे-पीछे गए शिक्षक ने गलत काम करने की नियत से हरकतबाजी की है। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी शिक्षक को धर दबोचा है।

गिरफ्तार शिक्षक अभी भपटियाही थाना हाजत में बंद है। जानकारी अनुसार सातवीं कक्षा में पढ़ रही एक नाबालिग छात्रा दोपहर के समय विद्यालय भवन के पीछे शौच को गई थी, उसी दौरान विद्यालय शिक्षक मोहम्मद जाकिर वहां पहुंच गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। छेड़खानी से आक्रोशित छात्रा अपने घर जब अपने माता पिता को घटना की जानकारी देने घर जाने लगी तो जाकिर भी उसके साथ उसके घर पहुंच गया।

घर जाकर नाबालिग छात्रा ने अपने पिता तथा स्वजनों को घटना की जानकारी दी, तो स्वजन उग्र हो गए। फिर देखते ही देखते आसपास के कई लोगों ने शिक्षक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। छात्रा के स्वजनों ने घटना की जानकारी भपटियाही पुलिस को दी तो पुलिस स्थल पर पहुंचकर शिक्षक को गिरफ्तार कर थाना ले आई है। विद्यालय प्रधान ने बताया कि जिस समय यह घटना घटी है उस समय विद्यालय के सभी शिक्षक विद्यालय में मौजूद थे। पुलिस घटना को लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

सड़क हादसे में तीन घायल

सुपौल में नेशनल हाईवे पर भपटियाही थाना क्षेत्र सीमा अंतर्गत गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक तथा पिकअप में टक्कर हो गई। उस दुर्घटना में तीन लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मी को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही लाया गया जहां डाक्टर ने उपचार किया। डा. मयंक रंजन ने बताया कि दुर्घटना में घायल जख्मी नीतीश कुमार 23 वर्ष बनैनिया गांव का निवासी है। जबकि बुध देव बर्मन 30 वर्ष पश्चिमी बंगाल तथा मु. निजाम 40 वर्ष साहिबगंज का रहने वाला है।