Move to Jagran APP

भागलपुर: भीम संवाद में JDU विधायक गोपाल मंडल के बिगड़े बोल- CM नीतीश कुमार का विरोध करने वालों का गला काट लेंगे

अशोक चौधरी ने कहा कि उत्साह के साथ जयंती मनाए। बाबा साहब ने ही दलित पिछड़े के लिए आरक्षण लागू किया था। आज केंद्र सरकार व अन्य लोग आरक्षण समाप्त करना चाहते है। ऐसे लोगों का संगठित होकर विरोध करे।

By Jagran NewsEdited By: Yogesh SahuPublished: Sun, 02 Apr 2023 03:39 PM (IST)Updated: Sun, 02 Apr 2023 03:42 PM (IST)
भागलपुर: भीम संवाद में JDU विधायक गोपाल मंडल के बिगड़े बोल- CM नीतीश कुमार का विरोध करने वालों का गला काट लेंगे
नवगछिया: भीम संवाद में विधायक गोपाल मंडल के बिगड़े बोल- नीतीश कुमार का विरोध करने वालों का गला काट लेंगे

संवाद सहयोगी, नवगछिया। बिहार में भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक गोपाल मंडल का विवादों से पुराना नाता है। वह कभी ट्रेन में अर्धनग्न होकर घूमने तो कभी बार डांसरों के साथ नाचने को लेकर चर्चा में रहे हैं। वहीं, कुछ समय पहले विधायक मंडल जमीन विवाद में हुई फायरिंग के मामले में अपने पुत्र की गिरफ्तारी को लेकर विवादों रहे थे।

loksabha election banner

परंतु, अब एक और बार वह विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला उनके विवादित बयान देने का है। दरअसल, नवगछिया में आयोजित भीम संवाद कार्यक्रम में जदयू के विधायक ने विवादित बयान दे डाला है।

जानकारी के अनुसार, नवगछिया के गोपाल गौशाला में आयोजित भीम संवाद में विधायक गोपाल मंडल के बोल बिगड़ गए। विधायक ने मंच से कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विरोध करने वालों का गला काट लेंगे। नीतीश कुमार का विरोध हमारे सामने कोई करता ही नहीं है। विरोध करेगा तो गर्दन उतार लेंगे।

अनुमंडलीय स्तरीय भीम संवाद गोपाल गोशाला में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, सांसद अजय मंडल, विधान परिषद सदस्य, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह, राजगीर के विधायक कौशल किशोर मौजूद थे।

इस दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि उत्साह के साथ जयंती मनाएं। बाबा साहब ने ही दलित-पिछड़ों के लिए आरक्षण लागू किया था। आज केंद्र सरकार व अन्य लोग आरक्षण समाप्त करना चाहते हैं।

ऐसे लोगों का संगठित होकर विरोध करें। जयंती पर 13 अप्रैल को जैसे होली-दिवाली मनाते हैं, उसी हर्षोल्लास से अपने घरों में दीपक जलाएं। 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती मनाएं। सभी कार्यकर्ताओं को दलित के लिए किए गए विकास कार्यों की चर्चा करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.