मिशन साहसी : मनचलों की अब खैर नहीं, छात्राएं सीख रहीं कैसे करें खुद की रक्षा
मिशन साहसी भागलपुर में अभाविप कार्यकर्ताओं ने मिशन साहसी कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके तहत कराटे और आत्मरक्षा की छात्राओं को ट्रेनिंग दी गई। सात दिवसीय प्रशिक्षण जहां एमएम कॉलेज में प्रारंभ हुआ वहीं नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में आज इसका समापण हुआ।
भागलपुर, जेएनएन। मिशन साहसी : सुंदरवती महिला महाविद्यालय (एसएम कॉलेज) रोड में अब मनचलों की खैर नहीं। छात्राओं में ऐसे मनचलों के विरूद्ध साहस भरने और उन्हें सबक सिखाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा 'मिशन साहसी' की शुरूआत की गई है। इसके तहत छात्राओं को कराटे और आत्मरक्षा की निश्शुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। सात दिनों तक छात्राओं की ट्रेनिंग होगी, जो सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक चलेगी।
बुधवार को एसएम कॉलेज में 'मिशन साहसी' कार्यक्रम की शुरूआत की गई, जिसका उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमन सिन्हा, डॉ. अनुराधा, डॉ. मुकेश, डॉ. मिथिलेश कुमार तिवारी, डॉ. अंजू, अभाविप की प्रांत सह छात्रा प्रमुख खुशबू राज, जिला कराटे एसोसिएशन के सचिव मनीष शर्मा और प्रशिक्षक अभिजीत ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए एसएम कॉलेज की उपाध्यक्ष मोनालिसा घोष ने 'मिशन साहसी' का उद्देश्य बताया। प्राचार्य डॉ. सिन्हा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की इस पहल से समाज को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। डॉ. अनुराधा ने कहा कि इससे छात्राओं में आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा। खुशबू राज ने कहा कि 'मिशन साहसी' का उद्देश्य है कि छात्राएं मनचलों के डर से नजर झुकाकर नहीं बल्कि उठाकर चलें। अश्लील फब्तियां कसने वालों को सबक सिखाएं।
छात्राओं को मनीष शर्मा, अभिजीत कुमार, आशीष कुमारी, डोली कुमारी और सपना कुमारी दे रही हैं। उद्घाटन मौके पर अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपाली राज, नगर छात्रा प्रमुख अंजली आर्या, अमृता भारती, रोजी सिंह, प्रीति कुमारी, पल्लवी आदि मौजूद थीं।
दस दिवसीय आत्मरक्षा शिविर मिशन साहसी का हुआ समापन
नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में अभाविप द्वारा चलाए जा रहे दस दिवसीय आत्मरक्षा शिविर मिशन साहसी का गुरुवार को समापन हो गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कोमल राज कर रही थीं। मंच संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह ने किया।
संजय झा ने कहा कि अभाविप अपने स्थापना काल से ही छात्र हित के साथ विभिन्न प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास करने का प्रयास कर रहा है। मिशन साहसी का उद्देश्य छात्राओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सबल बनाने का है। मुख्य अतिथि श्री राम कुमार साहू ने कहा कि छात्राओं को हर क्षेत्र में आगे बढऩे की जरूरत है। आजकल तो सरकार भी छात्राओं को प्रोत्साहित कर रही है। आप सभी साहसी बनें और अपने लक्ष्य को पूरा करें। अभाविप का यह प्रयास मिशन साहसी सराहनीय एवं छात्राओं के लिए बहुत अच्छा कार्यक्रम है। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। छात्राओं के बीच प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। नगर अध्यक्ष प्रो अमरेन्द्र सिंह, नगर उपाध्यक्ष विपुल कुमार, प्रो. हिमांशु शेखर मिश्र, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह, भागलपुर विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य अजय सिंह कुशवाहा, अभाविप की पूजा चौधरी, कृष्ण कुमार, विश्वास वैभव, जूली कुमारी, श्रीओम सिंह, अनन्या, तान्या, आकांक्षा चौधरी, मुस्कान जास्मिन, खुशबू, ब्यूटी, स्वीटी प्रिया, सोनाली, मानस चिरानिया, स्वीटी, स्वाति आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे।