Move to Jagran APP

Mission Modi Again PM : संगठन ने मंजीत, अंजनी और प्रियंका को दी नई जिम्मेदारी

नरेन्द्र मोदी को एक बार फ‍िर पीएम बनाने के संकल्प के साथ मिशन मोदी अगेन पीएम की जिला इकाई का गठन किया गया। सभी ने मोदी को देश का जरूरत बताया। उन्हें पीएम बनाने का संकल्प लिया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 10:31 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 09:50 AM (IST)
Mission Modi Again PM : संगठन ने मंजीत, अंजनी और प्रियंका को दी नई जिम्मेदारी
Mission Modi Again PM : संगठन ने मंजीत, अंजनी और प्रियंका को दी नई जिम्मेदारी

भागलपुर [जेएनएन]। Mission Modi Again PM (मिशन मोदी अगेन पीएम) के भागलपुर जिला कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। यह संगठन नरेन्द्र मोदी को फ‍िर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्य करेगी। संगठन पूरे देश में बनाया जा रहा है। इसी क्रम में भागलपुर जिला कार्यकारिणी में तीन कार्यकर्ताओं को मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन सिंह ने किया। उन्होंने मंजीत सिंह को जिलाध्यक्ष, अंजनि मिश्रा को जिला महामंत्री और प्रियंका पांडेय को महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया।

loksabha election banner

इसके लिए एक मनोनयन समारोह आयोजित किया गया था। इस अवसर पर Mission Modi Again PM के राष्ट्रीय सचिव ललन राय, प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन सिंह, संगठन महामंत्री नंदन कुमार ठाकुर, युवा जिलाध्यक्ष मुकेश खत्री, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कुशवाहा उपस्थित थे।

समारोह को Mission Modi Again PM के अधिकारियों के अलावा पूर्व सांसद अनिल यादव, दीपक सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता नवमनोनीत जिला महामंत्री अंजनि कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन भी वही कर रहे थे। अंजनि कुमार ने कहा कि देश के विकास के लिए नरेन्द्र मोदी को एक बार फ‍िर से हमलोगों को प्रधानमंत्री बनाने की जरूरत है। नरेन्द्र मोदी ने देश का सर्वांग‍िण विकास की नींव रख दी है।

व़हीं, नवमनोनीत जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि भागलपुर लोकसभा से एनडीए की ओर से जिन्हें भी टिकट दिया जाता है, उन्हें जिताकर प्रधानमंत्री को मजबूत करना और भागलपुर के विकास की रूपरेखा तय करना हमारी जिम्मेदारी है। भारत विश्वगुरु तभी बनेगा जब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रहेंगे। प्रधानमंत्री ने सबका साथ-सबका विकास को हकीकत रूप दे दिया है। इस बार भागलपुर लोकसभा सीट एनडीए के कब्जे में होगी। 

जबकि नवमनोनीत महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष प्रियंका पांडेय ने कहा क‍ि पूरे देश में नरेन्द्र मोदी का जादू छाया हुआ है। प्रत्येक नागरिकों की इच्छा है कि देश में एक बार फ‍िर नरेन्द्र मोदी ही प्रधानमंत्री बने।

इस अवसर पर सबों ने नरेन्द्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। समारोह में भाजपा के जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिनव भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.