Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Crime: भागलपुर में प्रेमी के हाथ-पैर बांध छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

    Updated: Thu, 20 Feb 2025 03:01 AM (IST)

    बिहार के भागलपुर में कहलगांव स्टेशन के पास मंगलवार की रात प्रेमी का हाथ-पैर बांध पांच युवकों ने इंटर की एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। सूचना मिलते ही 112 डायल की पुलिस घटनास्थल प्लेटफार्म नंबर-दो के पीछे जंगल बगान पहुंची। पीड़िता को तत्काल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार घंटे के अंदर दुष्कर्म में शामिल चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

    Hero Image
    बिहार के भागलपुर में प्रेमी के हाथ-पैर बांध छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)

     जागरण संवाददाता, भागलपुर। बिहार के भागलपुर में कहलगांव स्टेशन के पास मंगलवार की रात प्रेमी का हाथ-पैर बांध पांच युवकों ने इंटर की एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। सूचना मिलते ही 112 डायल की पुलिस घटनास्थल प्लेटफार्म नंबर-दो के पीछे जंगल बगान पहुंची। पीड़िता को तत्काल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुष्कर्म में शामिल चार आरोपित गिरफ्तार

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार घंटे के अंदर दुष्कर्म में शामिल चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता और उसके प्रेमी ने गिरफ्तार आरोपितों की पहचान की है। कहलगांव थाना क्षेत्र निवासी पीडि़ता की मां के आवेदन पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    छात्रा कहलगांव में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी

    जानकारी के अनुसार छात्रा कहलगांव में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। इंटरनेट मीडिया पर दरभंगा के एक लड़के से उसे प्रेम हो गया। लड़का भागलपुर आया था। मंगलवार सुबह छात्रा प्रेमी से मिलने पहुंच गई। रात में दोनों कहलगांव स्टेशन पर उतरने के बाद किराये के मकान की ओर जा रहे थे कि रास्ते में बैठे पांचों युवक पीछे लग गए।

    लड़की का मुंह दबा बारी-बारी दुष्कर्म किया

    लड़का से घर एवं नाम पूछने के बाद गमछा से उसका हाथ-पैर बांध दिया और लड़की का मुंह दबा बारी-बारी दुष्कर्म किया। लड़के ने किसी तरह मोबाइल से 112 नंबर पर घटना की सूचना दी। एक फरार आरोपित की पुलिस तलाश कर रही है।

    जाली नोट के मामले में एनआइए का भागलपुर व भोजपुर में छापा

    जाली नोटों की तस्करी से जुड़े मामले में एनआइए की विशेष टीम ने बुधवार को बिहार के भागलपुर और भोजपुर में तीन स्थानों पर छापे मारे। जानकारी के अनुसार जाली नोटों की तस्करी के मामले में पिछले वर्ष सितंबर में मोतिहारी से गिरफ्तार नजरे सद्दाम के भागलपुर के इशाचक स्थित घर पर एनआइए ने तलाशी ली, जहां से करीब पांच लाख रुपये नकद के साथ छह मोबाइल फोन बरामद किए गए।

    प्रारंभिक जांच में बरामद नोट के जाली होने की आशंका जताई जा रही है। नजरे सद्दाम फिलहाल पटना की बेउर जेल में बंद है। इसी मामले में एनआइए ने भोजपुर में सहार थाना अंतर्गत कोरनडिहरी गांव निवासी उर्दू शिक्षक अख्तर हुसैन और चौरी थाना अंतर्गत छतरपुरा गांव में उनके रिश्तेदार टोला सेवक जमाल अंसारी के घर की तलाशी ली।

    जमाल अंसारी के बेटों से भी टीम ने पूछताछ की। बताया जाता है कि जमाल का एक बेटा दिल्ली में रहता है, जबकि दूसरा जाली नोट के मामले में जेल जा चुका है। जांच टीम को आशंका है नकली नोटों की तस्करी में इनकी भी संलिप्तता है।

    पूर्वी चंपारण में फाइनेंस कर्मी के घर भी छापा

    एनआइए की एक टीम ने बुधवार सुबह पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरली गांव में फाइनेंसकर्मी राजेश सहनी के घर भी छापेमारी की। कार्रवाई करीब पांच घंटे तक चली। घर के हर सदस्य से पूछताछ की गई। इसके बाद अधिकारियों ने घर से कुछ कागजात व एक सेलफोन जब्त किया। हालांकि, यह पता नहीं चल सका कि किस संबंध में छापेमारी की गई। घर वालों से बातचीत में पता चला कि मामला फाइनेंस से जुड़ा है।