Move to Jagran APP

बिहार में नौवीं की छात्रा को घर से उठा ले गए बदमाश, ढाई घंटे तक आठ दरिंदों ने किया गंदा काम

बिहार के कटिहार में घर से एक छात्रा को गांव के दरिंदे उठा ले गए। इस दौरान आठ लड़कों द्वारा ढाई घंटे तक छेड़छाड़ के बाद एक ने उसके साथ मुंह काला किया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 09:46 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 01:50 PM (IST)
बिहार में नौवीं की छात्रा को घर से उठा ले गए बदमाश, ढाई घंटे तक आठ दरिंदों ने किया गंदा काम
बिहार में नौवीं की छात्रा को घर से उठा ले गए बदमाश, ढाई घंटे तक आठ दरिंदों ने किया गंदा काम

कटिहार, जेएनएन। बिहार के कटिहार में दरिंदगी की हद पार कर दी गई। कदवा थाना क्षेत्र के एक गांव से बुधवार की रात नौवीं की छात्रा को बदमाश घर से जबरन उठाकर नदी किनारे ले गए। वहां आठ लड़के उसके साथ ढाई घंटे तक छेड़खानी करते रहे और फिर एक ने दुष्कर्म भी किया। दरिंदों ने हैवानियतकर छात्रा को जख्मी कर दिया। डरी-सहमी पीड़िता 12 घंटे तक सदमे में रही और अंतत: मां के साथ कदवा थाने पहुंचकर पूरा वाकया बताया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल छापेमारी कर मुख्य आरोपित को दबोच लिया है। साथ ही घटना में संलिप्त अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। 

loksabha election banner

आवाज देकर मुंह में ठूंस दिया कपड़ा

पीड़िता ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उसके पिता राजस्थान में मजदूरी करते हैं। बुधवार की रात अपने दो भाई के साथ एक कमरे में सोई हुई थी। मां दूसरे कमरे में सोई थी। इसी बीच रात करीब 11 बजे बरामदे से किसी ने आवाज दी। नींद खुलने पर वह बाहर आई तो देखा बगल के गांव के सुमन कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, श्रवन कुमार सिंह एवं मुन्नू सिंह खड़े थे। इसी बीच लाइट बंद कर सुमन उसके मुंह में गमछा ठूंस कर अन्य लड़कों के साथ जबरन दो सौ मीटर दूर कमला नदी किनारे ले गया। वहां ऑटो में पहले से उसी गांव का चार अन्य लड़के मौजूद थे। वहां ले जाते ही सभी लड़कों ने छेड़खानी शुरू कर दी और बेरहमी कर छात्रा को जख्मी कर दिया। इसी बीच सुमन ने सभी के सामने उसके साथ दुष्कर्म किया।

जान से मारने की दी धमकी

ढाई घंटे तक लड़के उसके साथ छेरखानी करते रहे। बाद में लड़कों ने इसकी शिकायत किसी से करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। किसी प्रकार रात डेढ़ बजे पीड़िता घर पहुंची और घटना की जानकारी अपनी मां को दी। पीड़िता ने बताया कि इससे पूर्व भी आरोपित स्कूल जाने के क्रम में रास्ते में उसके साथ छेड़खानी करता था, जिसकी शिकायत उसने अपनी मां से किया था। लोकलाज के भय से वे लोग चुप थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमन को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी आरोपितों को दबोच लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.