विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video Viral: बिहार में पुलिस कस्टडी में बदमाश ने बनवाया टिकटॉक, ब‍ेफिक्र होकर उड़ाता रहा सिगरेट का धुआं

By Rajesh ThakurEdited By:
Published: Sun, 01 Mar 2020 10:07 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2020 08:34 AM (IST)

पुलिस कस्टडी में तातारपुर इलाके के बदमाश मोनू मंडल ने सिगरेट पीते हुए टिकटॉक वीडियो बनवा लिया। जब होमगार्ड जवान ...और पढ़ें

Video Viral: बिहार में पुलिस कस्टडी में बदमाश ने बनवाया टिकटॉक, ब‍ेफिक्र होकर उड़ाता रहा सिगरेट का धुआं
Video Viral: बिहार में पुलिस कस्टडी में बदमाश ने बनवाया टिकटॉक, ब‍ेफिक्र होकर उड़ाता रहा सिगरेट का धुआं

भागलपुर, जेएनएन। पुलिस कस्टडी में तातारपुर इलाके के बदमाश मोनू मंडल ने सिगरेट पीते हुए टिकटॉक वीडियो बनवा लिया। जिस समय होमगार्ड जवान उसे पेशी के लिए कोर्ट ले जा रहे हैं, वह सिगरेट पीते हुए वीडियो बनवा रहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो पर एसएसपी आशीष भारती ने संज्ञान लेते हुए सिटी डीएसपी राजवंश सिंह से जांच कराई। जिसमें मामला सही पाते हुए उन्होंने तीन होमगार्ड जवानों पर कार्रवाई की अनुशंसा की। आरोपित जवानों में अशोक पासवान, नवल प्रसाद सिंह और विशु मुर्मु शामिल हैं।

27 फरवरी की है घटना

बता दें कि तातारपुर इलाके के गोलाघाट मोहल्ले में 27 फरवरी की रात शराब तस्करों के दो गुटों में जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई थी। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चली थीं। घटना की जानकारी मिलने पर तातारपुर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों की निशानदेही पर मोनू कुमार मंडल को एक कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया था। पुलिस के आने के बाद अन्य बदमाश गोलाघाट से भाग खड़े हुए थे। पुलिस ने उन्हें खदेड़ा था। लेकिन पकड़ में नहीं आ सके। इस मामले में पुलिस ने मोनू समेत अज्ञात के विरूद्ध केस दर्ज किया था। 

वीडियो की जांच शुरू

एसएसपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी ने वायरल वीडियो की जांच शुरू की। उन्होंने वीडियो में दिख रहे तातारपुर थाने में तैनात होमगार्ड जवानों से पूछताछ की। उनका कहना था कि न्यायालय में जाते समय किसी ने उसे सिगरेट दे दिया। इसी बीच वीडियो बना लिया। वीडियो में दिख रहे जवानों के विरूद्ध एसएसपी ने जिलाधिकारी प्रणव कुमार को ड्यूटी से वंचित करने और अनुशासनिक कार्रवाई का प्रस्ताव दिया है। 

कहते हैं एसएसपी 

इस तरह की लापरवाही किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं की जाएगी। पुलिस कस्टडी में यदि कैदी नियम तोड़ेंगे तो ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को नहीं बख्शा जाएगा। 

- आशीष भारती, एसएसपी भागलपुर