गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शरारती तत्वों ने पुलिस पर किया हमला
जमुई के सोनो थाना के भीठरा गांव में रविवार की रात गणेश प्रतिमा विसर्जन असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।
जमुई, जेएनएन। जमुई में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और असामाजिक तत्वों में विवाद हो गया। विवाद की वजह डीजे के साउंड हो लेकर हुआ था। पुलिस ने डीजो को धीमी स्वर में बजाने को कहा। इसी बात को लेकर प्रतिमा विसर्जन में शामिल कुछ लोगों के साथ पुलिस का विवाद हो गया। लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। फायरिग की भी सूचना है।
जानकारी के अनुसार, जमुई के सोनो थाना के भीठरा गांव में रविवार की रात गणेश प्रतिमा विसर्जन कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पथराव के दौरान फायरिंग भी की गई है। पुलिस वीडियो के आधार पर युवाओं की पहचान कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विसर्जन के दौरान डीजे बजाया जा रहा था। डीजे का स्वर काफी तेज था। पुलिस ने इसे धीमी करने को कहा। लेकिन लोगों ने नहीं मानी। इस पर पुलिस ने डीजे को जब्त कर लिया। इसी को लेकर लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। फायरिंग की। घटना में तीन पुलिसकर्मी चोटिल हैं।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि रविवार रात 10 बजे एसडीपीओ झाझा भास्कर रंजन भिठरा गांव होते हुए झाझा जा रहे थे। उन्होंने ही निर्देश दिया था कि वहां सड़क किनारे तेज आवाज में बजाए जा रहे डीजे को बंद कराएं। एसडीपीओ के निर्देश पर एसएचओ ने एसआई मृत्युंजय कुमार पंडित को मौके पर भेजा। उन्होंने प्रतिमा स्थल पर उपस्थित युवाओं से डीजे की आवाज कम करने को कहा, लेकिन पुलिस वाहन जैसे ही आगे बढ़ा युवाओं ने डीजे की आवाज फिर से तेज कर दी। युवाओं की ऐसी हरकत देख पुलिस ने डीजे मशीन को जब्त कर लिया। इधर प्रतिमा स्थल पर युवाओं ने फिर दूसरा डीजे मशीन लाकर तेज आवाज में बजाना शुरू कर दिया। जिसकी सूचना पुलिस को मिली इसे देखते ही एसएचओ राजेश कुमार , एसआई मृत्युंजय कुमार पंडित दो अलग-अलग टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची कि विसर्जन कर लौट रहे युवाओं ने पुलिस टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। उक्त घटना में तीन पुलिसेकर्मी सरवन कुमार, बिंदेश्वर कुमार तथा मधुबन कुमार मोहित जख्मी हो गए। मधुबन को गहरी चोटें आई हैं। सभी घायलों का उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवाओं के द्वारा पथराव के दौरान फायरिंग भी की गई। घटना के समय पुलिस द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर युवाओं की पहचान की जा रही है।