बिहार: भागलपुर में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, घरों में सहमे लोग
भागलपुर के कई इलाकों में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसके साथ ही असम और पश्चिम बंगाल के भी कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 20 Jan 2018 08:30 AM (IST)Updated: Sat, 20 Jan 2018 10:37 PM (IST)
भागलपुर [जेएनएन]। भागलपुर के कुछ इलाकों में आज तड़के सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद लोगों के बीच भय का माहौल है। हालांकि भूकंप के झटके बहुत कम देर के लिए ही महसूस किए गए और जब तक लोग कुछ समझ पाते झटके बंद हो गए थे।
भागलपुर के कई इलाकों में सुबह लगभग 6 बजके 45 मिनट पर दो से तीन सेकेंड का भूकंप का हल्का महसूस किया गया। जो लोग सुबह जगे थे उन्होंने महसूस किया और जो लोग सो रहे थे उन्होंने लोगों से जाना कि भूकंप आया था।
भागलपुर के साथ ही बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में भी आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के मुताबिक आज आए भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश म्यांमार में बताया जा रहा है। आज सुबह 6.44 पर असम के गुवाहाटी में भी भूकंप महसूस किए गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें