महानगर जदयू का विस्तार, महासचिव और उपाध्यक्ष मनोनीत, जानिए Bhagalpur News
भागलपुर महानगर जदयू इकाई का विस्तार कर दिया गया। महानगर अध्यक्ष ने अपनी इकाई का गठन किया।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 31 Dec 2019 10:50 AM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2019 10:50 AM (IST)
भागलपुर, जेएनएन। तिलकामांझी स्थित एक होटल में महानगर जदयू की बैठक महानगर अध्यक्ष नूर फरीदी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान महानगर युवा जदयू का विस्तार किया गया। दिवाकर मिश्रा को वरीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। तनवीर आजम को कोषाध्यक्ष, सरफराज को नगर उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता बनाया गया है।
अशोक मंडल, अमन कुमार सिन्हा व सपना सुमन गुप्ता को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। दीपक कुमार यादव, एजाज अहमद, अशोक सिंह, मुकेश साह, पंकज कुमार अंबेडकर, प्रमोद कुमार को महासचिव मनोनीत किया गया। जबकि आंचल, जीवन सहाय, विक्रम कुमार, तहमिद कमाल, अरुण कुमार साह, चिकू सादान खां और सैफ बिन मलिक को सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें