Move to Jagran APP

भाजपा सदस्यता अभियान : कार्यशाला में हुआ मंथन, मिस्ड कॉल कर बनेंगे सदस्य Bhagalpur News

छह जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए टोल फ्री मोबाइल नंबर को लांच करेंगे। इसके बाद देशभर में मिस्ड कॉल के आधार पर सदस्य बनाने का काम प्रारंभ हो जाएगा।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 30 Jun 2019 10:24 AM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2019 10:24 AM (IST)
भाजपा सदस्यता अभियान : कार्यशाला में हुआ मंथन, मिस्ड कॉल कर बनेंगे सदस्य Bhagalpur News
भाजपा सदस्यता अभियान : कार्यशाला में हुआ मंथन, मिस्ड कॉल कर बनेंगे सदस्य Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। भाजपा भविष्य में संगठन विस्तार की योजना से जिले में दो लाख सदस्य बनाएगी। पार्टी द्वारा जारी टोल फ्री मोबाइल नंबर 8980 808 080 पर मिस्ड कॉल के माध्यम से नए सदस्य बन सकेंगे। यह अभियान छह जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर वृहत बैठक और कार्यशाला का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

प्रदेश सदस्यता प्रमुख सह विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव समाप्त हो गया है। आगे सदस्यता अभियान चलेगा। जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि छह जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए टोल फ्री मोबाइल नंबर को लांच करेंगे। इसके बाद देशभर में मिस्ड कॉल के आधार पर सदस्य बनाने का काम प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस अभियान के दौरान सर्वस्पर्शी भाजपा और सर्वव्यापी भाजपा के उद्देश्य को हमें पूरा कर दिखाना है। अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने भागलपुर जिले में दो लाख सदस्यता का लक्ष्य रखा है। बैठक का संचालन जिला सदस्यता प्रमुख विजय कुशवाहा ने किया। परिचय जिला महामंत्री मुकेश सिंह ने कराया। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार ने किया। 

बैठक में कुमार प्रणय, हरवंश मनी सिंह, नभय चौधरी, अभय बर्मन, डॉ. प्रीति शेखर, मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, दिलीप निराला, पवन मिश्रा, बंटी यादव, दीपक सिंह, किरण सिंह, कन्हाई मंडल, गुड्डू शुक्ला, शशि शंकर राय, जिला मंत्री विपुल सिंह, रोशन सिंह, अभिनव कुमार, मनीष दास, प्रिंस मंडल,राजीव तिवारी, श्यामल किशोर मिश्रा, संजीव सिंह, कुमार विजेंद्र, देवव्रत घोष, उमाशंकर, श्वेता सिंह, अंजली घोष, विधुबाला सिंह, संगीता सिन्हा, प्यारे हिंद, मोहित सिंह, गौरव दास, धर्मेंद्र बबलू, दीपशिखा सहित नाथनगर के भी पदाधिकारी थे।
 

विधानसभा स्तरीय कार्यशाला आयोजित
विधानसभा संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2019 की कार्यशाला सुल्तानगंज प्रखंड के द फ्रेंड्स यूनियन ड्रमैटिक क्लब के प्रांगण में नगर अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें सुल्तानगंज विधानसभा के पांचों मंडल, सुल्तानगंज नगर मंडल, उत्तरी ग्रामीण मंडल, दक्षिणी ग्रामीण मंडल, शहकुंड मंडल और साजौर मंडल के सभी पदाधिकारी जो सैकड़ों की संख्या में पूरे विधानसभा से आए थे उपस्थित हुए ।अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सह विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा जो कि प्रदेश के सदस्यता प्रभारी भी हैं, कार्यशाला में उपस्थित थे। उन्होंने विस्तृत रूप से सभी विधानसभा से पधारे हुए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान की विस्तृत जानकारी दी, बिहार प्रदेश सहित पूरे देश में 6 जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू होगा ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसेे बड़ी पार्टी है इसकेेेे कार्यकर्ता काफी अनुशासित छह जुलाई से सदस्यता अभियान का शुभारंभ हो रहा है,  जिसको लेकर विधानसभा स्तरीय शिक्षण की बैठक आयोजित की गई।  जिला भाजपा के प्रवक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा ने कहाा कि भाजपा का सदस्यता अभियान सफल होगा, लाखों की संख्या में कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ेंगे। 
इससे पहले श्री शर्मा सहित सभी उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सह जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय, उपाध्यक्ष गौरी शंकर उर्फ कन्हाई मंडल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिनव कुमार, कन्हैया झा, मनोरंजन मिश्रा, महामंत्री मुकेश कुमार सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिनव सिंह, प्रवक्ता कुमार श्रवण, गौतम सिन्हा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष सह पार्षद नवीन कुमार बन्नी, मनोज सिंघानियां सहित विधानसभा क्षेत्र के नगर मंडल उत्तरी व दक्षिणी ग्रामीण मंडल तथा शाहकुंड और सजौर मंडल के बूथ से लेकर मंडल स्तरीय सैकड़ों पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच संचालन अरुण चौधरी ने किया। 


संगठन की मजबूती का टिप्स दे गए प्रदेश भाजपा महामंत्री
प्रदेश भाजपा महामंत्री सह प्रदेश सदस्यता प्रभारी विधान पार्षद राधामोहन शर्मा ने संगठन की मजबूती के टिप्स दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ लेवल पर 90 नए सदस्य बनाने हैं। उन्होंने मोदी सरकार की बीते पांच वर्षों की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी देते बताया कि बूथ के हर घर तक बताना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम जनता के हर वर्ग के लिए मात्र पांच वर्षों में कितना काम किया है। जन कल्याणकारी सरकारी योजनाओं की न केवल जानकारी देनी है, बल्कि उसका लाभ कैसे लिया जाए ये भी समझाना है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.