Move to Jagran APP

नाबालिग की जबरन करा दी शादी, लेकिन लड़की ने जो कहा वह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

ल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की शादी का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने एक नाबालिग लड़की को जबरन उठाकर एक नाबालिग लड़का से शादी करा दी। इसके बाद क्या हुआ

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 23 Oct 2018 10:45 PM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 10:45 PM (IST)
नाबालिग की जबरन करा दी शादी, लेकिन लड़की ने जो कहा वह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
नाबालिग की जबरन करा दी शादी, लेकिन लड़की ने जो कहा वह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

भागलपुर (जेएनएन)। सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की शादी का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने एक नाबालिग लड़की को जबरन उठाकर एक नाबालिग लड़का से शादी करा दी। लड़की के पिता ने इस शादी का विरोध किया तो किसी ने एक नहीं सुनी। हालांकि शादी के बाद लड़की ने जाे कहा वह सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

loksabha election banner

हालांकि लड़की के पिता ने सात लोगों को नामजद करते हुए थाने में आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि गांव के सात लोगों ने उनकी बेटी की जबरन शादी करा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़के के माता-पिता और शादी कराने वाले नाई को हिरासत में ले लिया है।

लड़की के पिता ने सुल्तानगंज थाने में दिए आवेदन में लिखा है कि बीते 22 अक्टूबर को गांव के ही गुंजा मंडल, सौरव कुमार, नीरज मंडल, रणधीर ठाकुर और गुंजा मंडल की पत्नी चंदा देवी ने उसी पंचायत के एक नाबालिग लड़के से उनकी नाबालिग बेटी की शादी जबरदस्ती करा दी। उन्होंने शादी रोकने की काफी कोशिश की लेकिन वह असफल रहे। लड़की के पिता ने कहा है कि आरोपितों से उसे जान मारने की भी धमकी मिल रही है।

वहीं नाबालिग लड़की का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। पिछले 6 महीने से वे दोनों एक दूसरे को अच्छी तरीके से जानते हैं। दुर्गा पूजा में नवमी के दिन दोनों प्रेमी युगल को उसके परिजन ने एक साथ देख लिया था। इसके बाद लड़की के भाई, मां और बड़ी बहन ने उसकी जमकर धुनाई कर दी थी और उसके पास से जेवर भी छीन लिए थे। गौरतलब हो कि दोनों नाबालिग एक ही पंचायत के रहने वाले हैं।

सुल्‍तानगंज थानाध्‍यक्ष एसके सिंह ने कहा कि बाल विवाह एक संगीन मामला है। इस केस में लड़के की उम्र 14 वर्ष से कम है, इसलिए उसे आरोपित नहीं बनाया गया है। लड़के के माता-पिता और शादी कराने वाले नाई को हिरासत में ले लिया गया है। नाबालिक लड़की की उम्र के भौतिक सत्यापन के लिए उसका मेडिकल करवाया जाएगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.