दशहरा के रंग में रंगा बाजार, जमकर हो रही खरीदारी
भागलपुर। सिल्क सिटी दशहरा के रंगों में रंग चुका है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ग्रा
भागलपुर। सिल्क सिटी दशहरा के रंगों में रंग चुका है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से दुकानदारों में खासा उत्साह दिख रहा है। बाजारों में लोगों की जबरदस्त भीड़ दिख रही है। पैदल चलना भी मुश्किल है। कपड़े की दुकानें और मॉल में पैर रखने तक की जगह नहीं है। प्लाजो और करांची सूट की खूब खरीदारी कर रहीं युवतिया
युवतियां इस बार कराची सूट की खूब खरीदारी कर रही हैं। यह अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है। यह 1500 से 3000 रुपये तक के रेंज में उपलब्ध है। प्लाजो सूट की भी खूब डिमांड हो रही है। प्लाजो तीन सौ से लेकर दो हजार तक के रेंज में उपलब्ध है। फ्लोर टच और ग्राउन की डिमांड ज्यादा
छोटी उम्र की बच्चियां अलग-अलग हाइट व रेंज में लाग फ्लोर टच सलवार-सूट, फ्रॉक सूट, गाउन फ्रॉक, क्रॉप टॉन, प्रिंटेड जींस, जैगिंस, प्रिंटेड जींस एंड टॉप पसंद कर रही हैं। रेडीमेड कपड़ों के विक्रेता अश्विनी जोशी मोंटी ने बताया कि अभी इस तरह के ड्रेस की खूब मांग है। लोग अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। फल-मेवे की बिक्री बढ़ी
फल और मेवे की बिक्री बढ़ गई है। नवरात्र के मौके पर अधिकाश लोग फलाहार करते हैं। इसके अलावा प्रतिदिन पूजन व प्रसाद के लिए भी फल व सूखे मेवे (ड्राई फ्रूट) की जरूरत होती है।