बहू ने अपने श्वसुर भाजपा नेता पर लगाए कई गंभीर आरोप, जानिए
बहू ने खुद के जान का खतरा बताया है। उन्होंने बताया कि अब तक उसके ससुर अपने लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ खुलेआम घूम रहे हैं। ऐसे में कभी भी वे उसे निशाना बना सकते हैं।
भागलपुर [जेएनएन]। मिरजानहाट में 13 मई को सूर्य शंकर साह ने अपनी बहू महिमा भारती को गोली मार दी थी। बहू महिमा ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ससुर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे उस पर बुरी नीयत रखते थे। इसका विरोध करने पर वे बुरी तरह प्रताडि़त करना शुरू कर देते थे। महिमा ने कहा कि शादी के तीसरे दिन से ही ससुर ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। बात बात पर वे औकात की बात करते थे। साथ ही घर से रुपये लाने के लिए कहते थे।
साजिश कर हनीमून जाने में लगा रहे थे अड़ंगा
महिमा के मुताबिक शादी होने के बाद वह अपने पति के साथ हनीमून नहीं जा पाए। इसके लिए अपने बेटे के खाते से सारे रुपये घर बनाने के बहाने निकलवा लिए। यही नहीं महिमा के पिता द्वारा घूमने के लिए दिए गए एक लाख रुपये भी ले लिया। तब बड़ी मुश्किल से वे लोग बाद में कोलकाता जा पाए।
जान का है खतरा
महिमा ने खुद के जान का खतरा बताया है। उन्होंने बताया कि अब तक उसके ससुर अपने लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ खुलेआम घूम रहे हैं। ऐसे में कभी भी वे उसे निशाना बना सकते हैं। बता दें कि बहू को गोली मारने मामले में अब तक सूर्य शंकर साह की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने अब तक गिरफ्तारी वारंट समेत अन्य प्रक्रिया भी नहीं की है। महिमा के पिता इस लेकर डीआइजी विकास वैभव से भी मिले हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप