Move to Jagran APP

BJP : प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य में यहां के कई नेता शामिल, अन्‍य इकाईयों का भी हुआ गठन

BJP पार्टी अपनी सांगठनिक मजबूती के लिए लगातार इकाईयों का गठन कर रही है। प्रदेश इकाई में भागलपुर के कई भाजपा नेताओं को जगह दी गई।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 11:48 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 04:08 PM (IST)
BJP : प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य में यहां के कई नेता शामिल, अन्‍य इकाईयों का भी हुआ गठन
BJP : प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य में यहां के कई नेता शामिल, अन्‍य इकाईयों का भी हुआ गठन

भागलपुर, जेएनएन। बिहार में सितंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसकी तैयारी सभी पार्टियां कर रही है। भाजपा लगातार अपनी कमेटी का विस्‍तार कर पार्टी को मजबूत करने में लगी हुई है। भाजपा के बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने सैयद शाहनवाज हुसैन, राजीव मुन्ना, पवन मिश्रा, डॉ प्रीति शेखर, प्रो. किरण सिंह, लीना सिन्हा, रूबी दास, ई. शैलेन्द्र कुमार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया। इसके अलावा अनिल कुमार यादव बिहार प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्य और नभय कुमार चौधरी, पवन यादव, सुधांशु कुमार को बिहार प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने सज्जन अवस्थी, रामनाथ पासवान, सतीश कुमार झा 'कन्हैया झा', गोपाल मंडल, नितेंद्र कुमार सिंह को किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है। अकबरनगर थाना क्षेत्र के मिथिला कॉलोनी निवासी सतीश कुमार झा उर्फ कन्हैया झा को भाजपा के किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर अकबरगनर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्‍हें बधाई दी है।

प्रदीप जैन बने भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी

भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय प्रभारी प्रदीप जैन को मनोनीत किया गया है। उनका मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार ने किया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने प्रदीप जैन को पांच जिलों की अहम जिम्मेदारी दी है। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार ने प्रदीप जैन को भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, और जमुई का जिला प्रभारी नियुक्त किया है।

प्रदेश मंत्री बने इकबाल अंसारी

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तुफैल कादरी ने इकबाल अंसारी को प्रदेश मंत्री मनोनीत किया है। इकबाल अंसारी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, मोर्चा के अध्यक्ष तुफैल कादरी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिणी खंड ईश्वरनगर मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार साह ने अपनी मंडल टीम का विस्तार किया। इस टीम में उपाध्यक्ष रोबिन कुमार, बिभाष कुमार, अमन राज और ऋषभ राज, महामंत्री सौरभ कुमार साह, मंत्री संतोष कुमार, अंकित वर्मा, शशांक सिंह और गौतम झा, कोषाध्यक्ष रवि भारती, मीडिया प्रभारी राजन कुमार, कार्यसमिति सदस्य अभिनव आनंद, गौरव कुमार, राजहंस यादव, त्रिदेव कुमार, अमन कुमार, सोनू कुमार, गौरव राज, मुकेश कुमार, रॉकी कुमार साह, प्रियांजल कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है।

सूरज बने नगर भाजपा प्रवक्ता

सुल्तानगंज नगर भाजपाध्यक्ष नवीन कुमार बन्नी ने सूरज मिश्रा को नगर प्रवक्ता मनोनीत किया है। दक्षिणी मंडल के भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष सत्यम मिश्रा ने भी अपनी युवा इकाई टीम का गठन किया। उपाध्यक्ष प्रवेश कुमार प्रशांत कुमार एवं संजय शाह महामंत्री अविनाश कुमार मंत्री पीयूष कुमार एवं सुमित कुमार तथा कोषाध्यक्ष विकास कुमार झा को बनाया गया है। अनीश श्रीवास्तव को कमल क्लब का जिला संयोजक बनाया गया है। सत्यम भारती को भाजयुमो जिला प्रशिक्षण प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इन सभी के मनोनयन पर भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय, उपाध्‍यक्ष दिलीप निराला, संतोष कुमार, विपुल सिंह, अभिनव कुमार, देवव्रत घोष, मुरारी पासवान, इंदूभूषण झा, स्‍वेता सिंह, अजीत गुप्‍ता, प्रिंस मंडल, प्‍यारे हिंद, नरेश चंद्र मिश्रा, सुधीर भगत, विनोद सिन्हा, विनय गुप्ता, अभय वर्म्‍मन, इकबाल अंसारी, राजीव मुन्ना, उज्जवल घोष, निरंजन साहा, सुमन अर्जित, शाश्वत चौबे, विनोद सिन्हा, जावेद मलिक, प्रदीप जैन, विजय कुशवाहा, मुकेश कुमार, श्यामल मिश्रा, पवन मिश्रा, गौरी शंकर सिंह, डॉ प्रीति शेखर, आशुतोष कुमार डिल्लु, मुकुल प्रियदर्शी, प्रणव दास, मनीष दास, कुमकुम सिंहा, ललीता देवी, विकास तिवारी, उमाशंकर, प्रकाश वर्मा, पृथ्वी राज, राजेश टंडन, बद्री प्रसाद मंडल, कुमार श्रवण, विकास कर्ण, शिव बालक तिवारी, आदित्य कुमार, इम्तीयाज खान, कुमार विजेन्द्र रजक, मदन मंडल, डॉ संजय सिंह, शरद सलारपुरीया, प्रशांत विक्रम, दीपक शर्मा, गोपाल सिंह, बिनोद सिन्‍हा, माला सिंह, भारतेंदु मिश्रा, आलोक सिंह बंटु, मुकेश हरि, प्राणिक वाजपेयी, पंकज सिंह, गौरव दास, शशि मोदी, हरिवंश मणि सिंह आदि ने बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.