Move to Jagran APP

देवपूजन हत्याकांड : मुख्य आरोपित पूर्व प्रमुख मंटू सिंह गिरफ्तार

छह फरवरी को पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने पकरा मोड़ के पास गोली से देवपूजन को छलनी कर दिया था। तभी से इस अपराधी की तलाश हो रही थी।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 11 May 2020 09:27 AM (IST)Updated: Mon, 11 May 2020 09:27 AM (IST)
देवपूजन हत्याकांड : मुख्य आरोपित पूर्व प्रमुख मंटू सिंह गिरफ्तार
देवपूजन हत्याकांड : मुख्य आरोपित पूर्व प्रमुख मंटू सिंह गिरफ्तार

भागलपुर [जेएनएन]। नवगछिया के पकरा निवासी देवपूजन हत्याकांड के मुख्य आरोपित पूर्व प्रमुख मानकेश्वर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना छह फरवरी की है। पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने पकरा मोड़ के पास अपराधियों ने गोली से छलनी कर दिया था। स्वजनों ने उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया था, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया था।

loksabha election banner

मृतक के पत्नी रिंकू देवी के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें पूर्व प्रमुख मानकेश्वर सिंह, खगेश सिंह, महेश मंडल, तीरों सिंह, किशोर सिंह, ब्रजकिशोर सिंह को नामजद आरोपित बनाया गया था। पुलिस चार आरोपित खगेश सिंह, महेश मंडल, तीरो सिंह, पूर्व प्रमुख मंटू सिंह को गिरफ्तार कर चुकी हैं। किशोर सिंह, ब्रज किशोर बाहर हैं। पूर्व प्रमुख का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। नवगछिया के रसलपुर के विनोद यादव हत्याकांड में भी नामजद आरोपित रहा है। इस मामले में जेल भी गया था। उसमें जमानत पर बाहर निकला था। नवगछिया पूरी बाबा हत्याकांड में भी आरोपित रहा हैं। इसके अलावा और भी कई मामलों में आरोपित रहा है।

पति के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए पीडि़ता देगी एसपी कार्यालय पर धरना

नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी मृतक देवपूजन भारती उर्फ छोटू की पत्नी रिंकू देवी अब अपने पति के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए धरना पर बैठेगी। पीडि़ता रिंकू देवी ने बताया कि छह फरवरी को अपराधियों ने उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस अब तक इस मामले में चार आरोपित को गिरफ्तार कर चुकी है। दो आरोपित बाहर घूम कर लगातार केस उठाने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस को एक सप्ताह का समय दिया है। यदि सभी आरोपित गिरफ्तार नहीं हुआ तो ङ्क्षरकू देवी एसपी कार्य के समक्ष धरना पर बैठेगी।

देव पूजन हत्याकांड में मृतक की पत्नी के बयान पर छह लोगों को नामजद किया गया था। जिसमें चार आरोपित खगेश सिंह, महेश मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीरो सिंह न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। मानकेश्वर सिंह उर्फ मंटू सिंह पुलिस आज गिरफ्तार किया है। किशोर सिंह, ब्रजकिशोर सिंह बाहर घूम रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.