जमुई में युवक की हत्या, पेड़ पर पर मिला शव, प्रेम प्रसंग का मामला
जमुई में एक युवक का शव मिला। शव पीपल के पेड़ पर लटका हुआ था। युवक सुबह ही घर से निकला था। ग्रामीण इस घटना को प्रेम प्रसंग के रूप में देख रही है।
जमुई, जेएनएन। जमुई में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। लोगों ने सुबह जब उस शव को देखा तो उसकी पहचान की। मृतक के स्वजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस को बताया। मामला सिकंदरा थाना का है। पुलिस हरेक बिंदुओं की जांच कर रही है। मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, सिकंदरा थाना अंतर्गत सबलबीघा पंचायत के कर्बला के नजदीक गुरुवार को पीपल के पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। युवक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के भुल्लो गांव निवासी कुंदन कुमार के रूप में हुई। वह 19 वर्ष का है। मृतक के पिता किशोरी यादव कुछ भी नहीं बता पा रहे। पुलिस वहां पहुंच चुकी है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव है। ग्रामीण इस हत्या को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है।
फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। कोई घरेलू तनाव में खुदकुशी करने की तो कोई प्रेमप्रसंग में हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पेड़ से लटके शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि युवक की हत्या की गई है। जबकि शव पर किसी प्रकार के चोट की निशान नहीं है। इधर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है अनुसंधान के बाद ही मामले के सत्यता की जानकारी हो सकेगी।
स्वजन ने बताया कि युवक के साथ किसी से झगड़ा नहीं था। युवक आसनसोल में रहकर मज़दूरी करता था। बुधवार को वह आसनसोल से घर आया था। घर में भी कोई ऐसी बात नहीं हुई थी। गुरुवार की अहले सुबह तकरीबन 4 बजे शौच के लिए कह कर बाहर गया था। कुछ देर के बाद ग्रामीणों द्वारा युवक के पेड़ से लटकने की सूचना दी गई थी। इधर सूचना के बाद घटना स्थल पर दल-बल के साथ पहुंचे। बताया जाता है कि मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा भाई था। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।