Move to Jagran APP

भोलानाथ पुल पर फ्लाई ओवर निर्माण की जगी आस, नक्शे को मालदा रेल मंडल ने किया स्वीकृत

भोलानाथ के उपर फ्लाई ओवर निर्माण संबंधी नक्शे को मालदा रेल मंडल ने स्वीकृत कर इसे पूर्व रेलवे कोलकाता को स्वीकृति के लिए भेजा है। जल्द ही नक्शे को स्वीकृति मिलने की संभावना है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 28 Nov 2018 09:05 PM (IST)Updated: Thu, 29 Nov 2018 06:50 AM (IST)
भोलानाथ पुल पर फ्लाई ओवर निर्माण की जगी आस, नक्शे को मालदा रेल मंडल ने किया स्वीकृत
भोलानाथ पुल पर फ्लाई ओवर निर्माण की जगी आस, नक्शे को मालदा रेल मंडल ने किया स्वीकृत

भागलपुर (जेएनएन)। भोलानाथ के उपर फ्लाई ओवर निर्माण की आस जग गई है। नक्शे को रेलवे ने किया स्वीकृत कर दिया। भोलानाथ के उपर प्रस्तावित फ्लाई ओवर के निर्माण को रेलवे से साढ़े तीन साल पूर्व ही स्वीकृति मिल गई थी। लेकिन नक्शे को स्वीकृति नहीं मिलने के कारण फ्लाई ओवर निर्माण अटका हुआ है।

loksabha election banner

पूर्व रेलवे कोलकाता को स्‍वीकृति के लिए भेजा

भोलानाथ के उपर फ्लाई ओवर निर्माण संबंधी नक्शे को मालदा रेल मंडल ने स्वीकृत कर इसे पूर्व रेलवे कोलकाता को स्वीकृति के लिए भेजा है। जल्द ही नक्शे को पूर्व रेलवे से स्वीकृति मिलने की संभावना पर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, भागलपुर प्रमंडल ने ट्रांसटेक कंसलटेंट को फ्लाई ओवर का नक्शा के आधार पर डीपीआर बनाने के लिए कहा है। मिरजानहाट शीतला स्थान चौक से भीखनपुर गुमटी नंबर दो के बीच फ्लाई ओवर का निर्माण होगा।

भोलानाथ के उपर प्रस्तावित फ्लाई ओवर के निर्माण को रेलवे से साढ़े तीन साल पूर्व ही स्वीकृति मिल गई थी। लेकिन नक्शे को स्वीकृति नहीं मिलने के कारण फ्लाई ओवर निर्माण अटका हुआ है। सुधार करने की बात कर मालदा मंडल द्वारा आठ बार पुल निर्माण निगम को नक्शा लौटा दिया था। अगस्त में भी रेलवे ने नक्शा लौटा दिया था। लेकिन इस बार मालदा मंडल ने नक्शा को स्वीकृत कर स्वीकृति के लिए पूर्व रेलवे को भेज दिया है। पुल निर्माण निगम के अधिकारी के अनुसार मालदा मंडल के अभियंताओं द्वारा दिए गए सुझाव के आधार पर डीपीआर बनाने वाली एजेंसी को प्रस्तावित फ्लाई ओवर से संबंधित नक्शा का नमूना दिया गया था। उक्त नमूना के आधार पर इस बार पुल निर्माण निगम द्वारा नक्शा बनाकर मालदा मंडल को सौंपा गया। फ्लाई ओवर रेलवे से छह मीटर से अधिक उपर गुजरेगी।

खास बातें

-मिरजानहाट शीतला स्थान चौक से भीखनपुर गुमटी नंबर के बीच 1110 मीटर फ्लाई ओवर निर्माण की है योजना

-इसके निर्माण से दक्षिणी क्षेत्र के लोगों को भोलानाथ के नीचे जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगा।

-फलाई ओवर बनने से यातायात व्यवस्था में काफी हद तक सुधार होगा

-दक्षिणी क्षेत्र के दो लाख से अधिक आबादी के लिए सुगम यातायात होगा।

पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता राम सुरेश राय

नक्शे को स्वीकृति के लिए मालदा रेल मंडल ने पूर्व रेलवे कोलकाता को भेज दिया है। जल्द ही नक्शा को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.