वृद्धाश्रम सहारा में हुआ मकर संक्रांति का भोज
शहर के दक्षिणी क्षेत्र स्थित वृद्धाश्रम सहारा में गुरुवार को 33 महिलाओं व 17 पुरुषों के साथ समाजसेवियों ने दही-चूड़ा का भोज किया। साथ ही उनके दर्द को बाटा।
भागलपुर। शहर के दक्षिणी क्षेत्र स्थित वृद्धाश्रम सहारा में गुरुवार को 33 महिलाओं व 17 पुरुषों के साथ समाजसेवियों ने दही-चूड़ा का भोज किया। साथ ही उनके दर्द को बाटा।
समाजसेवी अमिता कौशिक ने कहा कि वृद्धाश्रम के लोगों की सेवा करना सबसे ज्यादा पुण्य का काम है। इसमें हमारी टीम ने बड़ी भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में डिप्टी मेयर राजेश वर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भागलपुर का एकमात्र यह वृद्धाश्रम है, जहा बुजुगरें की सेवा अभिभावकों की तरह की जा रही है। वहीं अंग बाल विकास समिति आश्रम (सहारा) के संचालक सतीश कुमार ने कहा 15 फरवरी 2018 को इस आश्रम की नींव डाली गई थी। उसके बाद से लगातार यहां सेवा की जा रही है। इस अवसर पर सिद्धार्थ, सूरज शर्मा, योग हेल्थ क्लब की अनिता कौशिक, जसपाल सिंह, शानवी, रौशन भगत सहित अन्य लोग मौजूद थे।