Top Bhagalpur News of the day, 25th July 2019
Top Bhagalpur News of 25th July 2019। भागलपुर की टॉप Top Tree खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।
भागलपुर [जेएनएन]। 25th July 2019 को जिले की कुछ महत्वपूर्ण खबरें।
भोलानाथ पुल पर फ्लाईओवर
भोलानाथ पुल के नीचे जलजमाव से लोगों को शीघ्र राहत मिल जाएगा। प्रशासन ने भोलानाथ पुल के ऊपर प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। 117 करोड़ की लागत से मिरजानहाट शीतला स्थान से भीखनपुर गुमटी नंबर दो तक 1110 मीटर लंबे फ्लाईओवर बनेगा। फ्लाईओवर बनने दौरान कई लोगों के मकान भी दायरे में आएंगे। इन्हें चिह्नित करते हुए पटना की ट्रांसटेक एजेंसी ने फ्लाईओवर का खाका तैयार कर लिया है। अगस्त के प्रथम सप्ताह में एजेंसी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) सौंप देगी। मुख्यालय से स्वीकृति मिलने पर टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी। दिसंबर के अंत तक काम शुरू हो जाएगा। फ्लाईओवर के लिए मिरजानहाट शीतला स्थान चौक से बौंसी लाइन के बीच कम जमीन की जरुरत होगी। यहां पहले से ही बिहार सरकार और रेलवे की जमीन है। रेलवे की जमीन के लिए अनापत्ति पत्र मिल चुका है।
भागलपुर में जलजमाव
भागलपुर में लगातार रुक—रुक कर हो रही बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि बारिश से खेती को लाभ होगा। सड़कों पर हर ओर जल जमाव है। सभी सड़कें पानी से भरी हुईं हैं। यहां बता दें कि भागलपुर में नालों की स्थिति अच्छी नहीं है। नालों में कूड़ा—कचरा भरा रहता है। इसकी नियमित सफाई नहीं होती। वहीं, हर जगह नाले भी नहीं हैं। इस कारण बारिश और घरों के गंदे पानी भी सड़कों पर ही फैल जाता है। लोगों को गंदे पानी में घुसकर निकलना पड़ता है। स्थिति यह है कि कई जगह सड़क पार करने के दौरान बाइक का आधा हिस्सा पानी में डूब जाता है। इस कारण कई लोगों की बाइक पानी में हीं बंद हो जाता है। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाइक चालक को कितनी परेशानी हो रही है। गुरुवार सुबह एक घंटे की बारिश ने स्थिति और भी बदत्तर कर दी। बौंसी रेल पुल, भोलनाथ पुल, जैन मंदिर रोड आदि की स्थिति भयावह हो गई है।
स्मार्ट सिटी के लिए योजना
सरकार चार स्मार्ट सिटी शहरों में साइकिल ट्रैक (पथ) का निर्माण कराएगी। विधान परिषद में नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने सदन को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजधानी पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, भागलपुर और बिहारशरीफ में साइकिल टैक बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। विधान पार्षद संजय पासवान के ध्यानाकर्षण पर नगर विकास एवं आवास मंत्री सरकार का जवाब दे रहे थे। शर्मा ने बताया कि इस पहल से पर्यावरण संरक्षण के साथ इंधन की बचत भी संभव होगी। स्मार्ट सिटी के तहत पटना के सभी नालों की ड्रोन से मैंपिंग होगी। पानी की आसानी से निकासी को लेकर लेवलिंग का विशेष ध्यान रखा जाएगा।