Top Bhagalpur News of the day, 16th October 2019, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, सृजन घोटाला, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी
Top Bhagalpur News of 16th October 2019। भागलपुर की टॉप Top Three खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।
भागलपुर [जेएनएन]। 16th October 2019 को जिले की कुछ महत्वपूर्ण खबरें।
उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राज्य सरकार बाढ़ और सुखाड़ मद में 24 सौ करोड़ रुपए खर्च कर रही है। बाढ़ पीड़ितों को जहां 6000 रुपए दिए जा रहे हैं, वहीं सूखा प्रभावित क्षेत्र में प्रति परिवार 3000 रुपये की सहायता दी जा रही है। मोदी ने कहा कि भागलपुर में विक्रमशिला के समानांतर सेतु के लिए 1726 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस योजना का शीघ्र टेंडर होगा और काम जल्द शुरू किया जाएगा। sबुधवार को मोदी भागलपुर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 15 साल तक राज करने वाले राजद नेताओं को भागलपुर और बिहार के लिए विकास का काम क्या किया गया इसका जवाब देना चाहिए। वर्तमान सरकार ने भागलपुर के विकास के लिए कई योजनाओं की स्वीकृति दी है और कार्य प्रारंभ किया है। मोदी ने दावा किया कि नाथनगर से जदयू प्रत्याशी की जीत होगी। उन्होंने कहा कि बिहार में हो रहे उपचुनाव में सभी सीटों पर एनडीए की जीत होगी। इस अवसर पर भागलपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय उपस्थित थे।
सृजन घोटाला
सृजन घोटाला मामले में सीबीआइ ने वित्त प्रबंधक और लेखा पदाधिकारी को दिल्ली तलब किया है। दोनों ही अधिकारियों को 18 अक्टूबर तक दिल्ली स्थित सीबीआइ मुख्यालय में रिपोर्ट करनी है। दोनों अधिकारी बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सीबीआइ के समक्ष रखने वाली फाइल को तैयार कर लिया गया है। दोनों ही अधिकारियों से दिल्ली स्थित सीबीआइ कार्यालय में सृजन से जुड़े डीआरडीए घोटाला मामले में पूछताछ होगी।
भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी
सबौर के बहादुरपुर उच्च विद्यालय में 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मुख्यमंत्री के साथ रहेंगे। सभा की तैयारी पूरी कर ली गई है। उक्त बातें कचहरी चौक स्थित एक होटल में जिला प्रभारी सह भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने प्रेस वार्ता में कही। मंत्री ने कहा, उपचुनाव में सत्ताधारी के पक्ष में ज्यादा रूझान रहता है। इसलिए कि लोग जानते हैं कि इससे सरकार का बनना और बिगडऩा नहीं है। पिछले 10 अक्टूबर से नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के 40 गांवों का लगातार भ्रमण कर चुके हैं। लोगों का रूझान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति है। प्रत्याशी लक्ष्मीकांत मंडल की पहचान समाजिक कार्यकर्ता के रूप में है।